Hot News

Parenting Tips: सफलता और समझदारी के लिए बच्चे में जरूर डालें ये आदतें

Parenting Tips: आजकल के मॉडर्न जमाने में बच्चा सभ्य और संस्कारी निकल जा तो बहुत बड़ी बात है. शिशु को संस्कारी बनाने में सबसे अहम भूमिका माता-पिता की ही होती है और यह परवरिश का अहम हिस्सा है. शिशु को समझदार और जिम्मेदार बनाने के लिए शुरुआत के दिन काफी मायने रखते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी आदतें बताने जा रहे हैं जिन्हें आप शिशु में डालकर उन्हें सही दिशा दे सकते हैं.

बच्चों में डालें ये आदतें

आदर और विनम्रता

आप अपने शिशु को यह जरूर सिखाएं कि वे अपने से बड़ों का आदर और सम्मान करें. इसके अलावा उन्हें छोटी-छोटी बातों में विनम्रता दिखाना बहुत जरूरी है. जैसे कृपया, धन्यवाद और माफ करें आदि शब्दों का प्रयोग.

संगठित रहना

अपने शिशु में आप चीजों को व्यवस्थित रखने की आदत डालें. ये आदतें जीवनभर शिशु के काम आती है और इससे उन्हें मानसिक शांति मिलती है.

आत्मनिर्भरता का पाठ

शिशु को छोटे-छोटे काम खुद से करने के लिए कहें. जैसे उनका बैग पैक करना और  खुद से कपड़े पहनना आदि. ऐसा करने पर शिशु को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलती है.  इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है.

इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: बात-बात में शिशु पर नहीं पड़ेगी चीखने की जरूरत, बस जान लें ये जरूरी पैरेंटिंग टिप्स

दूसरों की हेल्प करना

शिशु को आप जरूरतमंद लोगों की मदद करना सिखाएं. ये आदतें बच्चों को सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास दिलाते हैं.

ईमानदारी और सच बोलना

आप अपने शिशु को सच बोलने की आदत एकदम शुरुआती दिनों में ही सिखा दें. शिशु को आप बताएं कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों उन्हें हर हाल में सच ही बोलना है. ऐसा करने पर शिशु में आत्मविश्वास बढ़ता है और आसपास के लोगों के बीच उन्हें सम्मान भी मिलता है.

समय का महत्व

शिशु को आप समय का सदुपयोग कैसे करना है ये जरूर सिखाएं. उन्हें ये बताएं कि वे समय पर स्कूल जाएं, समय पर अपना होमवर्क करें और अपना सारा काम वे समय पर खत्म करें. ये आदतें शिशु को जिम्मेदार बनाती है.

इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों की जिद से अब न हों परेशान, इन टिप्स की मदद से चुटकियों में मनवाएं अपनी बात

इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: इन टिप्स को आजमाकर अच्छे नंबरों से पास होगा आपका बच्चा

The post Parenting Tips: सफलता और समझदारी के लिए शिशु में जरूर डालें ये आदतें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top