Hot News

Patna Airport: कोहरे की वजह से इंडिगो की 10 फ्लाइट रद्द, 33 फ्लाइट देर से आयी-गयीं

Patna Airport: बढ़ती ठंड और कोहरे की वजह से हवाई सफर पर लगातार असर पड़ रहा है. शुक्रवार को भी कोहरे और कम विजिबिलिटी होने की वजह से इंडिगो एयरलाइंस के विभिन्न सेक्टर के 10 विमान रद्द रहे. इसमें कलकता-पटना-कलकता सेक्टर की फ्लाइट 6E6917, हैदराबाद-पटना-हैदराबाद सेक्टर की फ्लाइट 6E915, मुंबई-पटना-मुंबई सेक्टर की फ्लाइट 6E673, दिल्ली-पटना-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट 6E5008 और दिल्ली-पटना-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट 6E6549 रद्द कर दी गयी.

यात्रियों में गुस्सा

फ्लाइट रद्द होने की वजह से इन सेक्टर पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट शेड्यूल से एक घंटे पहले फ्लाइट रद्द होने की सूचना दी गयी. यात्रियों ने एयरलाइंस के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए सोशल साइट पर भी समय पर सूचना नहीं मिलने की बात कही.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

रिफंड के लिए आवेदन

एयरलाइंस की ओर से अधिकतर यात्रियों को दूसरे तिथि की टिकट दे दी गयी. कुछ यात्रियों ने फ्लाइट रद्द होने पर टिकट रिफंड के लिए आवेदन किया. इसके अलावा सोमवार को पटना से दूसरे शहर को जाने वाली 15 फ्लाइट अपने निर्धारित समय से एक से ढाई घंटे तक लेट रही. दूसरे शहरों से पटना आने वाली 18 फ्लाइट का भी परिचालन घंटों देरी के साथ किया गया. इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद सेक्टर की प्रमुख फ्लाइटें शामिल रहीं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के लोग अगले 72 घंटे के लिए हो जाएं सावधान, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

इसे भी पढ़ें: 25 से 30 किमी कम हो जाएगी बिहार से यूपी की दूरी, 8.44 करोड़ की लागत से सिसवा घाट पुल निर्माण कार्य शुरू

The post Patna Airport: कोहरे की वजह से इंडिगो की 10 फ्लाइट रद्द, 33 फ्लाइट देर से आयी-गयीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top