Patna Crime News: पटना में शनिवार को एक रिटायर स्त्री शिक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतका का नाम माधवी कुमारी (78 वर्ष) है. मामला शास्त्रीनगर थाना इलाके के AG कॉलोनी पार्क से जुड़ा है. जानकारी के मुताबिक, स्त्री टीचर के शरीर पर चाकू से हमले के निशान मिले हैं. इसके अलावा उसके हाथ से अंगूठी और गले से चेन भी गायब है.
पुलिस ने मृतका की बॉडी को कब्जे में लिया
घटना को लेकर बताया गया कि रिटायर टीचर की हत्या के बाद सबसे पहले पड़ोस की एक स्त्री घटनास्थल पर पहुंची थी. उसने डेड बॉडी देख रिटायर टीचर की बेटी को फोन किया और घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही सचिवालय एसडीपीओ 2 साकेत कुमार और अन्य थानों की पुलिस पहुंची. रिटायर टीचर के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.
6 साल पहले हुई थी पति की मौत
जानकारी के मुताबिक, मृतका माधवी कुमारी के पति का नाम अमरेंद्र दास था. वे AG ऑफिस में अधिकारी थे. 6 साल पहले उनकी मृत्यु हो गई थी. उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं. दोनों बेटे बाहर रहते हैं. मृतका घर में अकेले रहती थी. इस घटना को लेकर पुलिस ने रसोइया और नौकरानी को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है.
पुलिस ने घटना के बारे में क्या बताया?
घटनास्थल पर पहुंचे सचिवालय एसडीपीओ 2 साकेत कुमार ने बताया, शास्त्रीनगर थाने में आज सूचना मिली थी कि AG कॉलोनी पार्क में हाउस नंबर C-71 में एक स्त्री की लाश मिली है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. स्त्री का नाम माधवी कुमारी है. वह घर में अकेली रहती थी. इसके साथ ही घटना में जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया है.
Also Read: Bihar Bhumi: मंत्री विजय सिन्हा ने राजस्व पदाधिकारियों को दिया टास्क, हफ्ते में दो दिन सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्याएं
The post Patna Crime News: पटना में रिटायर स्त्री टीचर की गला रेतकर हत्या, अंगूठी और चेन गायब, क्या बोली पुलिस? appeared first on Naya Vichar.

