Hot News

Patna HC Mazdoor Admit Card 2025 OUT: पटना हाईकोर्ट मजदूर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Patna HC Mazdoor Admit Card 2025 OUT: अगर आपने पटना हाईकोर्ट में नियमित मजदूर (Regular Court Attendant) पद के लिए आवेदन किया था, तो आपके लिए जरूरी समाचार है. पटना उच्च न्यायालय ने इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

OTQ5Nw-Rfb8WsVu3YgDownload

कब होगी परीक्षा?

भर्ती परीक्षा 22 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी. यह OMR आधारित (बहुविकल्पीय प्रश्नों वाली) परीक्षा होगी, जो एक ही पाली में पटना के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 171 पद भरे जाने हैं.

जरूरी निर्देश जो आपको जानने चाहिए

  • परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र पहले से तय हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं होगा.
  • एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन उपलब्ध है। यह डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा.
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा.
  • उम्मीदवार को पासपोर्ट साइज फोटो निर्धारित स्थान पर चिपकाना होगा.
  • परीक्षा केंद्र पर आते समय, उम्मीदवार को एक वैध पहचान पत्र की मूल प्रति और उसकी फोटोकॉपी साथ लानी होगी.

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले patnahighcourt.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर “Recruitment” टैब पर क्लिक करें.
  • “Regular Court Attendant Exam 2025 Admit Card” लिंक को चुनें.
  • अपनी लॉगइन जानकारी डालें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
  • भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

Also Read: ना IAS, ना IPS! इस संस्था की नौकरी में है असली रुतबा और मोटी कमाई

Also Read: Pilot Salary: हेलिकॉप्टर और प्लेन पायलट में किसकी कमाई ज्यादा? जानें चौंकाने वाला सच

The post Patna HC Mazdoor Admit Card 2025 OUT: पटना हाईकोर्ट मजदूर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top