Hot News

Patna Metro Update: पटना मेट्रो के किराया पर आया बड़ा अपडेट, इस आधार पर अधिकारी तय करेंगे भाड़ा

Patna Metro Update: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही पटनावासियों को मेट्रो का तोहफा देने वाले हैं. 15 अगस्त को सीएम नीतीश उद्घाटन कर सकते हैं. जिसके कारण जल्द ही निर्माण कार्य को पूरा करने की कोशिश जारी है. इस बीच पटना मेट्रो के किराए को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है. समाचार है कि, बिजली दर के आधार पर पटना मेट्रो का किराया तय किया जाएगा. बता दें कि, पहले चरण में मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक मेट्रो चलाने की तैयारी है. ऐसे में सभी कार्यों को तेजी से निपटाया जा रहा है. पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से नो प्रॉफिट नो लॉस पर बिजली देने की मांग की है.

15 जुलाई को हो सकता है फैसला

जानकारी के मुताबिक, बिहार विद्युत विनियामक आयोग के कोर्ट रूम में सुनवाई हुई. इस दौरान आयोग के अध्यक्ष आमिर सुबहानी, सदस्य पुरुषोत्तम सिंह यादव, सदस्य अरुण कुमार सिन्हा ने पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का पक्ष सुना. दोनों का पक्ष सुनने के बाद 15 जुलाई की तारीख तय की गई. इस दिन दोबारा से पक्ष रखने का आदेश दिया गया. इसके बाद ही फैसला सुरक्षित रख लिया जाएगा. अब तक मेट्रो का किराया तय नहीं हुआ है. लेकिन, दोनों का पक्ष सुनने बाद मेट्रो को बिजली मिलेगी और किराया तय होगा.

भाड़ा सस्ती रखना होगी प्राथमिकता

पटना मेट्रो के अधिकारी की माने तो, यात्रियों के भाड़े को सस्ती रखना प्राथमिकता होगी. इसके लिए बिजली कंपनी बिना फायदा उठाए बिजली सप्लाई दे. अगर मेट्रो का किराया महंगा होगा तो लोग मेट्रो में सफर करने के बजाए ऑटो और बस से सफर करना ही पसंद करेंगे. ऐसा होने से मेट्रो का उद्देश्य पूरा नहीं होगा.

सुबह के 5 बजे से रात के 11 बजे तक चलाने की योजना

अब तक के काम की बात करें तो, पटना जंक्शन से रुकनपुरा तक अंडरग्राउंड मेट्रो का निर्माण का काम होना है. इसको शुरू करने की तैयारी चल रही है. जानकारी के मुताबिक, इसका निर्माण जायका के फंड से होना है. हालांकि, फंड मिलने में देरी होने के कारण अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है. ऐसे में तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. साथ ही सुबह के 5 बजे से रात के 11 बजे तक ही मेट्रो चलाने की योजना है.

Also Read: Bihar Flood Alert: कोसी के रौद्र रूप ने लोगों को डराया, तेजी से बढ़ते जलस्तर ने दी टेंशन, 2 जिलों में भारी अलर्ट

The post Patna Metro Update: पटना मेट्रो के किराया पर आया बड़ा अपडेट, इस आधार पर अधिकारी तय करेंगे भाड़ा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top