Hot News

Patna News: अल्ट्रासाउंड में दो की जगह बताया एक बच्चा, अब अस्पताल भरेगा 15 लाख का जुर्माना

Patna News: चिकित्सकीय लापरवाही मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने 16 साल बाद फैसला सुनाया है. इस फैसले में आयोग के अध्यक्ष प्रेम रंजन मिश्र व सदस्य रजनीश कुमार ने इलाज में लापरवाही बरतने के मामले में मोकामा के नाजरथ अस्पताल को दोषी पाते हुए 15 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है.

120 दिनों में करना होगा आदेश का पालन

जानकारी के अनुसार यह राशि आठ जुलाई 2009 से नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ देनी होगी. इसके साथ ही 20 हजार रुपये मानसिक क्षति व 10 हजार रुपये मुकदमा खर्च के रूप में भी देने होंगे. 120 दिनों में अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो वादी को 10 हजार रुपये अतिरिक्त वसूली खर्च भी मिलेगा.

साल 2009 में दर्ज हुई थी शिकायत

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाने के नारोमुरार गांव की पूनम देवी ने साल 2009 में शिकायत दर्ज करायी थी कि गर्भावस्था के दौरान उन्होंने 5 मार्च, 2008 और 27 अगस्त, 2008 को अल्ट्रासाउंड कराया था. उस रिपोर्ट में केवल एक शिशु का जिक्र किया गया था, लेकिन प्रसव के दौरान शिकायतकर्ता ने सर्जरी के माध्यम से क्रमशः शाम 5:50 बजे व 5:52 बजे दो बच्चियों को जन्म दिया था. इनमे से  एक का वजन 1.5 किलो और दूसरी का वजन 1.8 किलो था.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हैं बच्चियां

वजन कम होने की वजह से दोनों बच्चियां आज मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर हैं. अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल को 325 रुपये का भुगतान भी किया गया था. इस मामले में आयोग ने मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ से राय ली. बोर्ड ने माना कि दो बार अल्ट्रासाउंड में जुड़वा भ्रूण का पता न चल पाना गंभीर त्रुटि को दर्शाता है. मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट को आधार मानते हुए आयोग ने इसे मेडिकल नेग्लिजेंस माना है.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor:…जैसे कोई बूढ़ा शेर कहे कि मैं शाकाहारी हो जाऊंगा, प्रशांत किशोर ने किस पर साधा निशाना?

The post Patna News: अल्ट्रासाउंड में दो की जगह बताया एक बच्चा, अब अस्पताल भरेगा 15 लाख का जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top