Hot News

Patna News: गहरी नींद में सोते वक्त डकैतों का धावा और फिर हथियार की नोक पर…

Patna News: पटना के फतुहा थानाक्षेत्र के सैदपुर गांव में हथियारबंद अपराधियों ने एक स्वर्ण कारोबारी के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार सात-आठ की संख्या में आए बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को भय दिखाकर बंधन बना लिया. इसके बाद उन लोगों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान डकैतों ने घर में रखे करीब 5 लाख के जेवरात, 20-25 हजार नगद समेत 2 महंगे मोबाइल फोन भी ले गए. घटना गुरुवार देर रात की है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है. परिवार के सदस्यों के अनुसार डकैत 7-8 की संख्या में थे और सभी हथियार से लैस थे.

डकैतों ने दी जान से मारने की धमकी

पीड़ित परिवार का कहना है कि पहले डकैतों ने छत की ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया. फिर हथियार का भय दिखाकर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया. डकैतों ने शोर मचाए जाने पर जान से मारने की भी धमकी दी. डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने अनुसंधान की बात दोहराते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

लोगों में दहशत का माहौल

फतुहा थाने की पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी है. वहीं डकैती की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. लोग पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी 1, फतुहा निखिल कुमार ने कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी होगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, इस तरह चलता था कारों की चोरी से लेकर बिक्री तक का धंधा

The post Patna News: गहरी नींद में सोते वक्त डकैतों का धावा और फिर हथियार की नोक पर… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top