Hot News

Patna News: ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ा भारी! पटना में जनवरी से मई तक वसूले गए 60 करोड़ रुपये के चालान

Patna News: पटना की सड़कों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने की कीमत अब सीधी जेब पर पड़ रही है. 2025 के पहले पांच महीनों में पटना ट्रैफिक पुलिस ने 4.5 लाख से ज्यादा ई-चालान काटे, जिनसे कुल 60 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई है. इसका सीधा मतलब ये है कि हर दिन औसतन 40 लाख रुपये का ट्रैफिक फाइन काटा गया है.

कैमरे और तकनीक की निगरानी से सख्त कार्रवाई

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) में लगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरों ने 2.86 लाख से अधिक चालान पकड़े, जिनसे 32.21 करोड़ की पेनाल्टी तय हुई. वहीं, ट्रैफिक पुलिस की टीमों द्वारा हैंडहेल्ड डिवाइसेज़ (HHD) से 1.67 लाख चालान काटे गए. ट्रैफिक नियम उल्लंघनों में शामिल थे बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, सिग्नल जंप करना और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल.

Also Read: बिहार में कितना घटा बढ़ा पेट्रोल-डीजल का रेट, जानने के लिए यहां करे क्लिक

रद्द भी हो सकता है चालान

ट्रैफिक SP अपराजित लोहान ने साफ किया कि अगर किसी को लगता है कि उसका चालान गलत तरीके से कटा है, तो वह ट्रैफिक एसपी कार्यालय या echallan.parivahan.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है. 15 दिनों के भीतर जांच पूरी होती है, और यदि गलती पाई जाती है तो चालान रद्द कर दिया जाता है.

The post Patna News: ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ा भारी! पटना में जनवरी से मई तक वसूले गए 60 करोड़ रुपये के चालान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top