Hot News

Patna News : ड्यूटी पर जा रही गर्भवती महिला सिपाही को कार ने रौंदा, मौत

संवाददाता, पटना : सचिवालय थाने के आइपीएस मेस मोड़ के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने शुक्रवार को स्कूटी सवार सिपाही अलका अनुपम को रौंद दिया. वह आठ महीने की गर्भवती थीं और ड्यूटी पर राजवंशीनगर डायल 112 जा रही थीं. स्कूटी उनका भाई वरुण चला रहा था. गंभीर रूप से घायल दोनों भाई-बहन को ट्रैफिक थाने की पुलिस ने पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अलका की मौत हो गयी. वहीं, वरुण कुमार का इलाज चल रहा है. मृत स्त्री सिपाही मूल रूप से पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी की रहने वाली थीं. घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने आरोपित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया और कार को भी जब्त कर लिया.

डायल 112 में तैनात थीं स्त्री सिपाही

मिली जानकारी के अनुसार अलका अनुपम राजवंशी नगर स्थित डायल 112 में कार्यरत थीं. हर दिन भाई वरुण कुमार स्कूटी से बहन को ऑफिस छोड़ने जाता था. शुक्रवार को भी वह बहन को ऑफिस छोड़ने जा रहा था. जैसे ही वह कार्यालय स्थित आइपीएस मोड़ के पास पहुंची ही था कि तेज रफ्तार में कॉमर्शियल नंबर स्विफ्ट डिजायर ने पीछे स्कूटी में टक्कर मार दी. सड़क दुर्घटना में स्त्री सिपाही पेट के बल सड़क पर गिर गयीं. इसके कारण वह दर्द से तड़पने लगीं और जोर-जोर से चिल्लाने लगीं. काफी देर बाद मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां ब्लीडिंग होने के कारण गर्भ में पल रहे शिशु व मां दोनों की मौत हो गयी.

मैटरनिटी लीव पर जाने वाली थीं अलका

डायल 112 में काम करने वाली अन्य स्त्री सिपाहियों ने बताया कि अलका काफी हंसमुख स्वभाव की थीं. चुलबुल थीं और हमेशा हंसती और दूसरों को हंसाते रहती थीं. समय पर काम पर आना और जिम्मेदारी के साथ काम करती थीं. इधर, वह मैटरनिटी लीव पर जाने वाली थी. छुट्टी के लिए आवेदन भी दिया था. जानकारी के अनुसार उनकी छुट्टी भी एप्रूव कर दी गयी थी. हादसे के बाद घटनास्थल पर ही स्त्री सिपाही के परिजन दहाड़ मार-मार कर रोने लगे.

एटीएस आइजी के गार्ड में तैनात हैं सिपाही पति

मृत स्त्री सिपाही अलका अनुपम के पति मनीष कुमार एटीएस आइजी के सुरक्षा गार्ड में तैनात हैं. घटना की जानकारी मिलते ही वह भागे-भागे पीएमसीएच पहुंचे, जहां पत्नी की मौत की समाचार सुन होश उड़ गये. मिली जानकारी के अनुसार अलका अनुपम 2018 बैच की स्त्री सिपाही थीं. ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग मोतिहारी में हुई थी. इसके बाद वह पटना जिले में आ गयीं. दिसंबर, 2023 से स्त्री सिपाही डायल 112 में तैनात थीं. वह बी टीम के फीडबैक सेक्शन में थीं. अलका की दो साल की एक बेटी भी है.

चालक ने कहा- आ गयी थी मिर्गी, दूसरे लेन में डिवाइडर तोड़ मारी टक्कर

इधर स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से बचा लिया. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है. कार के मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है. चालक प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह हिमाचल का रहने वाला है. यहां छह सात महीने से नौकरी कर रहा है. उसने पुलिस से कहा कि उसे मिर्गी की बीमारी है. अचानक उसका सिर चकराने लगा और कार की रफ्तार तेज हो गयी और कार दूसरे लेन में चली गयी. हालांकि, पुलिस उसे इलाज के कागजात सौंपने को कही है. ट्रैफिक थानेदार बीके चौहान ने कहा कि गलत दिशा में जाकर कार ने स्कूटी में टक्कर मारी है. घटना में स्त्री सिपाही की मौत हो गयी. चालक गिरफ्तार कर लिया गया है. कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Patna News : ड्यूटी पर जा रही गर्भवती स्त्री सिपाही को कार ने रौंदा, मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top