Hot News

Patna News : नशे की हालत में नाबालिग होटल में मिली, तीन युवकों पर गैंगरेप की आशंका

संवाददाता, पटना : दीघा थाने के पोलसन रोड नंबर-4 स्थित शुभ सेशन होटल में गुरुवार की शाम एक नाबालिग लड़की नशे की हालत में मिली. उसके साथ तीन युवकों द्वारा गैंगरेप करने की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस के समक्ष उसने तीन युवक मंथन, आशीष व माधव के नामों की जानकारी दी है. तीनों राजीव नगर इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस जांच में जुटी है. दीघा थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि नशे की हालत में एक नाबालिग लड़की होटल में मिली है. वह दो दिन पहले घर से निकली थी. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. उसका 164 के तहत बयान दर्ज किया जायेगा और फिर मेडिकल जांच भी करायी जायेगी. इसके बाद ही यह कहा जा सकता है कि उसके साथ क्या घटना हुई है.

सहेली ने लाया था होटल में

नशे की हालत से उबरने के बाद लड़की ने बताया कि वह अपनी एक सहेली के साथ होटल में आयी थी, जहां उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया गया. इसके कारण उसकी हालत बेहोशी जैसी हो गयी. इसके बाद उसे केवल इतनी याद है कि तीन युवक उसके बगल में आकर सो गये थे. उसके बाद क्या हुआ, उसे याद नहीं है. लड़की का आरोप है कि युवकों को होटल वाले पहचानते हैं. मंथन ने होटल वालों को मारने-पीटने की धमकी दी, तो उन लोगों ने कोई आइडी प्रूफ नहीं लिया. वह एक दोस्त के साथ होटल में आयी थी. उसकी दोस्त होटल में छोड़ कर दूसरी जगह चली गयी थी. तीनाें युवक उसे छोड़ कर निकल गये. इसके बाद वह कमरे से बाहर निकली, तो काफी नशे में थी. इधर, नशे में युवती को देख कर लोगों ने पुलिस को कॉल कर दिया. इसके बाद डायल 112 की टीम पहुंची और युवती को दीघा थाने पर लाया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Patna News : नशे की हालत में नाबालिग होटल में मिली, तीन युवकों पर गैंगरेप की आशंका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top