Hot News

Patna News : पटना एयरपाेर्ट काे बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

संवाददाता, पटना: पटना एयरपाेर्ट काे बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. यह धमकी पटना एयरपाेर्ट के निदेशक के ऑफिशियल इमेल पर kyoandroadkil

चीफ सिक्योरिटी अफसर के बयान पर केस दर्ज

उसके बाद हवाई अड्डे के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गयी, पर कहीं कुछ नहीं मिला. उसके बाद एयरपाेर्ट के चीफ सिक्युरिटी अफसर बिक्की सिंह के लिखित आवेदन पर हवाई अड्डा थाने में केस दर्ज किया गया. सूत्राें के अनुसार यह धमकी भरा इमेल एस्टाेनिया की इमेल सर्विस कंपनी के माध्यम से दी गयी है. किसी शरारती तत्व का हाथ है. atomicmail.io एस्टाेनिया की इमेल सर्विस कंपनी है. सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि केस दर्ज हाे गया है. इओयू के साइबर सेल काे उस इमेल की जांच करने काे कहा गया है. पटना पुलिस भी अपने स्तर से मामले की जांच करने में जुटी है.

पिछले साल जून में ही इमेल से एयरपोर्ट को उड़ाने की मिली थी धमकी : इससे पहले 18 जून, 2024 काे इमेल से पटना एयरपाेर्ट काे बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी. वहीं, पिछले साल 12 मई काे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के आगमन से कुछ घंटे पहले पटना हवाई अड्डे काे इमेल से बम से उड़ाने की धमकी दी है. इन दाेनाें मामलाें में प्राथमिकी दर्ज की गयी, लेकिन इन मामलों में किसी की न ताे गिरफ्तारी हुई और न ही पता चल पाया कि किसने, कहां से इमेल से पटना एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी थी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Patna News : पटना एयरपाेर्ट काे बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top