Hot News

Patna News: पटना में आज रहेगा पावर कट, जानें सुबह 11 बजे से 4 बजे तक कहां-कहां बत्ती होगी गुल

Patna News: पटना. पेड़ों की छंटाई को लेकर राजधानी पटना के दर्जनों इलाकों में गुरुवार को अलग-अलग समय पर बिजली कटी रहेगी. सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बाधित रहेगी. इस दौरान हथिखाना मोड़, मैनपुरा, खरंजा रोड, सगुना गैस गोदाम रोड, सगुना मोड़, मधुपाली कॉलोनी, सगुना गांधी मुर्ती, विश्वेश्वरैया नगर, कुसुमपूरम कॉलोनी, अभियंता नगर, सर्विस लेन गोला रोड, शिवपुरी, ममता अपार्टमेंट, कामाख्या भवन, सीपी ठाकुर पथ, हारून नगर, स्टेशन रोड इलाके में बिजली कटी रहेगी.

इन इलाकों में भी रहेगी बिजली

इन इलाकों के अलावा बजरंग बली कॉलोनी, सीआईएसएफ कैंपस, फुलिया टोला, एम्स गोलंबर, गौरी शंकर मंदिर, गायघाट गुरुद्वारा, आलमगंज, गुलजारबाग पॉलिटेक्निक, कन्टाही घाट, भद्र घाट, पटनदेवी गेट, पटनदेवी कॉलोनी, पटनदेवी पार्क, पुराना प्रणामी मंदिर, शाही ईदगाह रोड, सर्वेऑफिस की भी बिजली कटी रहेगी.

पाटलिपुत्र और राजीव नगर में भी रहेगा पावर कट

भूषण भवन, नगर निगम गेट, महाराजगंज, न्यूसिटी कोर्ट, चैतन्य मंदिर, जजेज आवास और दोपहर 12 से 2 बजे तक बीएनआर रोड, चौधरी टोला, आजाद नगर, शीश महल, टेकारी रोड, काली घाट, नारायण बाबूकी गली के साथ दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे तक न्यूपाटलिपुत्र कॉलोनी और गोलंबर जीडी मिश्रा पथ, चौराहा रोड और राजीव नगर रोड नंबर 21 से 23 तक बिजली बाधित रहेगी.

Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट

The post Patna News: पटना में आज रहेगा पावर कट, जानें सुबह 11 बजे से 4 बजे तक कहां-कहां बत्ती होगी गुल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top