Patna News: पटना के कंकड़बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है. यह मामला इसलिए भी चर्चा में रहा, क्योंकि मारपीट के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी का नाम लिया गया था. जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.
वायरल वीडियो 31 दिसंबर का बताया जा रहा है. इसमें एक युवक सिविल ड्रेस में, ब्लेजर पहने हुए, दूसरे युवक को थप्पड़ मारते और गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में वह यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “तू सम्राट चौधरी के यहां रहता है… हम एंटी बीजेपी हैं.” वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा भी होने लगी थी कि मारपीट करने वाला शख्स कहीं पुलिसकर्मी तो नहीं है.
समाचार अपडेट हो रही है
The post Patna News: सम्राट चौधरी का नाम लेकर की थी युवक की पिटाई, दोनों आरोपियों पर पटना पुलिस का बड़ा एक्शन appeared first on Naya Vichar.

