Hot News

Pawan Singh 3rd Marriage: तीसरी शादी को लेकर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- “कार्ड भी छप गया”

Pawan Singh 3rd Marriage: पवन सिंह का 40वां जन्मदिन खत्म हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन उसके बाद से वो लगातार चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें एक्ट्रेस महिमा सिंह उनके साथ नजर आईं. खास बात ये रही कि महिमा ने मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहन रखा था, जिसने सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ ला दी.

image 131
क्रेडिट: महिमा सिंह इंस्टाग्राम

इसके बाद कयास लगने लगे कि क्या पावर स्टार ने तलाक से पहले ही तीसरी शादी कर ली है? इन चर्चाओं के बीच महिमा सिंह ने भी एक बड़ा कदम उठाया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से पुरानी सारी तस्वीरें हटा दीं. अब उनके अकाउंट पर सिर्फ 8 पोस्ट हैं, जिनमें या तो वो पवन सिंह के साथ दिख रही हैं या फिर किसी फिल्म से जुड़ा पोस्टर शेयर किया गया है. इससे अफवाहों को और हवा मिल गई.

पवन सिंह के चाचा ने भी किया इशारा

पवन सिंह के जन्मदिन के बाद से महिमा लगातार फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या पवन सिंह फिर से शादी करने जा रहे हैं. इसी बीच एक्टर के चाचा ने इन समाचारों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साफ कहा कि शादी कोई मजाक नहीं है और अभी पवन सिंह का दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक कोर्ट में लंबित है. हालांकि, उन्होंने ये भी इशारा किया कि तलाक फाइनल होने के बाद आगे कुछ हो सकता है.

“शादी का कार्ड तक छपवा दिया”

जब खुद पवन सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में टाल दिया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके चाहने वाले इतने ज्यादा हैं कि कुछ लोगों ने तो 5 तारीख से पहले ही उनकी शादी का कार्ड छपवा दिया और वेन्यू भी तय कर दिया—मुंबई! उनके जवाब से साफ है कि फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है. हालांकि, महिमा सिंह के साथ रिश्ते पर उन्होंने चुप्पी ही साधे रखी.

यह भी पढे़ं: Pawan Singh 3rd Marriage: महिमा के साथ फिर दिखे पवन सिंह, दो नए वीडियो ने कर दिया सबकुछ क्लियर

पार्टी में भी पवन के साथ दिखीं महिमा

पवन सिंह उन भोजपुरी सितारों में शामिल हैं, जिनका नाम अक्सर किसी न किसी के साथ जुड़ता रहा है. लेकिन इस बार मामला शादी तक पहुंच गया है. वायरल वीडियो में महिमा और पवन जिस तरह साथ नजर आ रहे हैं, उसे देखकर कई लोग दावा कर रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है. एक दूसरे वायरल वीडियो में पवन और महिमा एक साथ बैठे दिखते हैं.दोनों हाथ सेंकते नजर आते हैं. हालांकि, कहा जा रहा है कि ये वीडियो किसी शूटिंग का हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Disha Patani And Talwinder Dating: टाइगर के बाद तलविंदर? बाहों में बाहें डाली दिखीं दिशा पटानी, क्या शुरू हुई नई लव स्टोरी

The post Pawan Singh 3rd Marriage: तीसरी शादी को लेकर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- “कार्ड भी छप गया” appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top