Hot News

Pawan Singh 3rd Marriage: फिर एक बार साथ दिखे पवन सिंह और महिमा, आखिर बार-बार साथ दिखने के पीछे क्या है माजरा?

Pawan Singh 3rd Marriage: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी अपने विवादित बयानों को लेकर तो कभी अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर. अब एक बार फिर पवन सिंह चर्चा में हैं. बीते दिनों भोजपुरी गायक गुंजन सिंह का बर्थडे था. इस मौके पर लखनऊ में एक ग्रांड पार्टी रखी गयी थी. पार्टी में पवन सिंह अपनी मां और को-एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ शामिल हुए. वही महिमा सिंह जिन्हें सोशल मीडिया पर लोग पवन सिंह की तीसरी पत्नी बता रहे हैं. अब इस अफवाह को और हवा तब मिल गयी है जब पवन और महिमा सिंह का साथ में एक और नया वीडियो सामने आया है. यह वीडियो किसी शिशु के बर्थडे पार्टी का है, जहां पवन सिंह पहुंचे हैं. उनके साथ महिमा सिंह भी हैं. इससे पहले भी कई सारे वीडियोज में पवन सिंह और महिमा सिंह साथ दिखाई दे चुके हैं.

भतीजे की बर्थडे पार्टी में पवन-महिमा हुए शामिल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पवन सिंह किसी शिशु (कथित तौर पर भतीजे) का बर्थडे सेलिब्रेट करा रहे हैं. शिशु के साथ मिलकर केक काट रहे हैं. खास बात यह है कि उनके पीछे उनकी को-एक्ट्रेस महिमा सिंह दिखाई दे रही हैं. पवन सिंह केक काटते हैं, शिशु को खिलाते हैं. उसके बाद शिशु को इशारे से बताते हैं कि महिमा सिंह को भी केक खिलाओ. इससे पहले भी गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी में पवन सिंह ने महिमा को जान कहकर बुलाया, जिसके बाद जमकर उनकी ट्रोलिंग हुई. 

तीसरी शादी की चर्चा और तेज

महिमा सिंह और पवन सिंह की कथित तीसरी शादी को लेकर अफवाहों का दौर जोरों पर है. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि पवन सिंह ने गुपचुप तरीके से महिमा सिंह से तीसरी शादी कर ली है. पवन सिंह के बर्थडे पार्टी से शुरू हुई इस अफवाह को और हवा तब मिल जाती है जब पावर स्टार बार-बार महिमा सिंह के साथ दिखाई देते हैं. कुछ दिनों पहले पवन सिंह और महिमा का दो वीडियो सामने आया था, जिसके पहले वीडियो में महिमा पवन सिंह के एकदम बगल में बैठी थीं. दूसरे वीडियो में रात के समय पवन सिंह के साथ बैठकर महिमा हाथ सेंकते नजर आई थीं.

यह भी पढ़ें: Pawan Singh 3rd Marriage: बर्थडे पार्टी में महिमा सिंह के साथ पहुंचे पावर स्टार, हाथों में हाथ डाले फिर से आया वीडियो

The post Pawan Singh 3rd Marriage: फिर एक बार साथ दिखे पवन सिंह और महिमा, आखिर बार-बार साथ दिखने के पीछे क्या है माजरा? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top