Hot News

Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना ‘मार दिही पाला’ मचाएगा तहलका, नीलम गिरी की अदाओं में उलझे पावर स्टार

Pawan Singh New Bhojpuri Song Maar Dehi Paala: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था. उनके जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो को लेकर वह काफी सुर्खियों में थे. इस बीच टीआरपी किंग का न्यू सॉन्ग ‘मार दिही पाला’ का पोस्टर रिलीज हो गया है. गाने को पावर स्टार और शिल्पी राज ने गाया है. इस गाने में पवन सिंह के साथ बिग बॉस कंटेस्टेंट और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी नजर आएंगी. सॉन्ग का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है और लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखा है.

जानें सॉन्ग कहां रिलीज होगा ?

एक्टर और सिंगर पवन सिंह का सॉन्ग ‘मार दिही पाला’ 12 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है. यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा. पोस्टर में एक्ट्रेस नीलम गिरी साड़ी और नाइट सूट में दिख रही है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. वहीं, पवन सिंह ने ब्लैक शर्ट और रेड बेल्जर पहना हुआ है.

जानें गाने के बारे में यहां

सिंगर- पवन सिंह और शिल्पी राज
एक्ट्रेस – नीलम गीरी
म्युजिक – प्रियांशु सिंह
लीरिक्स – प्रिंस प्रियादर्शी
चैनल – सारे गामा हम भोजपुरी

यूजर्स के रिएक्शन

पवन सिंह के नये सॉन्ग के पोस्टर ‘मार देही पाला’ पर मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मेरे दिल की धड़कन लव यू मेरे शेर. एक यूजर ने लिखा, जियो हमारे शेर. एक यूजर ने लिखा, लव यू भैया आने वाले धमाके के लिए. एक यूजर ने लिखा, गजब. एक यूजर ने लिखा, धमाका करिए.

पवन सिंह का गाना ‘सलवरवा लाले हो लाल’

इससे पहले पवन सिंह का नया गाना ‘सलवरवा लाले हो लाल’ सॉन्ग ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचाया था. सॉन्ग में पावर स्टार के साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने काम किया था. सॉन्ग को पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. म्यूजिक वीडियो में चांदनी एक्टर से कहती है वह हमेशा उसको ही देखते रहते हैं. इसपर एक्टर जवाब देते हैं कि वह उनके दीवाने है.

यह भी पढ़ें Pawan Singh New Bhojpuri Song: फैंस की बढ़ीं धड़कनें, पवन सिंह का नया गाना ‘समियाना’ मचाएगा धूम, पावर स्टार-अर्पणा मलिक की केमिस्ट्री ने लूटा दिल

The post Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना ‘मार दिही पाला’ मचाएगा तहलका, नीलम गिरी की अदाओं में उलझे पावर स्टार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top