Hot News

Pawan Singh New Bhojpuri Song Salwarwa Lale Ho Lal: रिलीज होते ही छाया ‘सलवरवा लाले हो लाल’, चांदनी सिंह की लाल सलवार पर टिका पवन सिंह का दिल

Pawan Singh New Bhojpuri Song Salwarwa Lale Ho Lal: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने ‘सलवरवा लाले हो लाल’ के साथ सुर्खियों में हैं. यह धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग शुक्रवार सुबह 07:30 बजे Sur Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, और रिलीज होते ही यह फैंस के बीच तेजी से ट्रेंड करने लगा.

गाने का पोस्टर और टीजर पहले ही दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा चुके थे और अब फुल वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर रील्स और शॉर्ट्स की बाढ़ आ गई है. इस गाने में पवन सिंह के साथ मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जबकि म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस चांदनी सिंह नजर आ रही हैं. आइए इस गाने की खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

गाने की कहानी और खासियत

3 मिनट 38 सेकंड के इस म्यूजिक वीडियो में रोमांस, मस्ती और दमदार डांस मूव्स का शानदार तड़का देखने को मिलता है. गाने में चांदनी सिंह शिल्पी राज की आवाज में पवन सिंह से मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि वह उन्हें लगातार देखते रहते हैं और पास आने को बेकरार हैं. इस पर पवन सिंह उनकी लाल सलवार को लेकर सवाल करते हैं, जिससे दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है.

चांदनी सिंह काली कुर्ती और लाल सलवार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जो गाने की थीम को पूरी तरह से जस्टिफाई करता है. वहीं पवन सिंह सफेद और ब्लू प्रिंट शर्ट में अपने सिग्नेचर स्वैग में नजर आते हैं.

व्यूज और फैंस का रिएक्शन

गाने ने रिलीज के महज 5 घंटे में 2.5 लाख से ज्यादा व्यूज और 60 हजार से अधिक लाइक्स हासिल कर लिए हैं. फैंस इस जोड़ी की केमिस्ट्री और म्यूजिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि यह गाना पवन सिंह की आने वाली फिल्म ‘मोहरा’ का हिस्सा है.

गाने की पूरी टीम

  • गायक: पवन सिंह, शिल्पी राज
  • गीत: विजय चौहान
  • संगीत: प्रियांशु सिंह
  • DI: रोहित सिंह
  • फीचर: पवन सिंह, चांदनी सिंह
  • वीडियो डायरेक्टर: गोल्डी जयसवाल
  • कोरियोग्राफर: सनी सोनकर

यह भी पढ़ें- Tuntun Yadav New Bhojpuri Song Jila Dol Jai: टुनटुन यादव का ‘जिला डोल जाई’ बना सोशल मीडिया सेंसेशन, काजल कश्यप संग जोड़ी ने बढ़ाया गाने का क्रेज

The post Pawan Singh New Bhojpuri Song Salwarwa Lale Ho Lal: रिलीज होते ही छाया ‘सलवरवा लाले हो लाल’, चांदनी सिंह की लाल सलवार पर टिका पवन सिंह का दिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top