Hot News

Pawandeep Rajan की एक्सीडेंट के बाद अस्पताल से पहली तसवीर आई सामने, सिंगर की हालत देख आंखें होंगी नम

Pawandeep Rajan First Photo: इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन अपने एक्सीडेंट को लेकर इन-दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 मई की सुबह उनकी कार किसी दूसरी गाड़ी से टकरा गई, जिसके बाद उन्हें कई गंभीर चोटें आईं. इसके बाद पवनदीप को अस्पताल ले जाया गया. अब, ऑपरेशन के बाद गायक की पहली तसवीर सामने आई है. जिसको देखकर फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं.

अस्पताल से पवनदीप राजन की पहली तसवीर आई सामने

दरअसल पवनदीप राजन नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती हैं और सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर है. हॉस्पिटल से वायरल हो रही पहली तसवीर में पवन बेड पर लेटे हुए हैं. वहीं उनकी साइड में उत्तराखंड से विधायक उमेश कुमार दिखाई दे रहे हैं. दोनों कैमरे के तरफ पोज देकर मुस्कुरा रहे हैं. एमएलए उमेश कुमार ने पवन संग मुलाकात के बाद एक्सीडेंट पर बात की. उन्होंने कहा, हमारे छोटे भाई पवनदीप की ऐसी हालत के बारे में सुनकर काफी दुखी हुआ. मन इतना ज्यादा विचलित था कि सारा काम छोड़कर नोएडा आया और उनसे मुलाकात की. अभी उनकी एक सर्जरी हो चुकी है और चार होनी है.”

पवनदीप की टीम का पहला रिएक्शन आया सामने

पवनदीप की टीम ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “सभी को नमस्कार, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पवनदीप राजन 5 मई की सुबह मुरादाबाद के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हो गए, जब वह एक कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जा रहे थे. शुरुआत में, उनका ऑपरेशन पास के एक उपलब्ध अस्पताल में किया गया, लेकिन बाद में उन्हें दिल्ली एनसीआर के एक बेहतर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. उन्हें कई बड़े फ्रैक्चर और कुछ छोटी चोटें आई हैं.” इसमें आगे लिखा है, “परिवार और उनके सभी शुभचिंतकों के लिए बहुत कठिन दिन था.

कैसे हुआ पवनदीप का एक्सीडेंट

पवनदीप अपने दोस्त अजय मेहरा और ड्राइवर राहुल सिंह के साथ एक इवेंट के लिए अपने गृहनगर से नोएडा जा रहे थे. तीनों एमजी हेक्टर में यात्रा कर रहे थे। जांच के अनुसार, ड्राइवर राहुल सिंह कथित तौर पर वाहन चलाते समय सो गया था, जिससे वाहन पर अनियंत्रित हो गया और आयशर कैंटर लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा गई.

यह भी पढ़ें- Bhool Chuk Maaf OTT Release: राजकुमार-वामिका की ‘भूल चूक माफ’ अब सीधे ओटीटी पर, थिएटर रिलीज रद्द

The post Pawandeep Rajan की एक्सीडेंट के बाद अस्पताल से पहली तसवीर आई सामने, सिंगर की हालत देख आंखें होंगी नम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top