Hot News

Peanut Gajak Recipe: ठंड का मजा करें दोगुना, घर पर बनाएं इस आसान तरीके से कुरकुरी मूंगफली गजक

Peanut Gajak Recipe: सर्दियों के मौसम में मीठे और कुरकुरे स्वाद का मजा लेना चाहते तो बनाएं मूंगफली गजक. घर पर बनी गजक न सिर्फ टेस्टी होती हैं, बल्कि पूरी तरह हेल्दी भी होती हैं. जब भी हमें कुछ मीठा खाना होता है तब हम कोई ऐसी रेसिपी ढूंढते हैं जो जल्दी बन जाए और उसे बनाने में ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़े. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर मीठे में मूंगफली गजक बनाने की सबसे आसान रेसिपी. 

मूंगफली गजक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूंगफली – 1 कप (भुनी हुई)
  • गुड़ – आधा कप कद्दूकस किया 
  • घी – 1-2 चम्मच
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच
  • तिल (ऑप्शन) – 1-2 चम्मच

यह भी पढ़ें: Amla Laddu Recipe: सर्दियों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी आंवला लड्डू, खाने के बाद मिलेगा स्वाद का मजा 

मूंगफली गजक बनाने की विधि क्या है?

  • मूंगफली गजक बनाने के लिए आप सबसे पहले भुनी हुई मूंगफली को छिलकर हल्का दरदरा पीस लें. 
  • अब आप एक पैन में 1 चम्मच घी डालें और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं. इसे चेक करने के लिए आप पिघले हुए गुड़ को एक बूंद पानी में डालकर देखें. अगर गुड़ की बूंद पानी में गिरकर सख्त हो जाए और टूट जाए, तो चाशनी बनकर तैयार है. 
  • चाशनी बन जाने के बाद आप गैस बंद कर दें, फिर इसमें पिसी हुई मूंगफली और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरफ मिक्स करें. आप चाहे तो आप इसमें तिल भी मिला सकते हैं. 
  • इसके बाद आप एक प्लेट में हल्का घी लगाएं, फिर इसमें गर्म मिश्रण को फैलाकर बेलन से बेल लें. इसके बाद इसे पूरी तरफ ठंडा हो जाने के बाद अपने मनचाहे आकार में काट लें.
  • तैयार हुआ गजक ठंडा हो जाने के बाद आप इसे डब्बे में भरकर स्टोर करें. इसे ठंड के मौसम में बनाकर खाने का मजा लें. 

यह भी पढ़ें: Methi Vada Recipe: ठंडी शाम को बनाएं मजेदार, तैयार करें मिनटों में मेथी वड़ा, जानें बनाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Matar Cutlet Recipe: विंटर टी-टाइम को बनाएं स्पेशल, आसानी से तैयार करें मटर कटलेट

The post Peanut Gajak Recipe: ठंड का मजा करें दोगुना, घर पर बनाएं इस आसान तरीके से कुरकुरी मूंगफली गजक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top