Hot News

Petrol-Piesel in Delhi : पेट्रोल पंप में नहीं मिल रहा पेट्रोल–डीजल, काटा जा रहा है चालान

Petrol-Piesel in Delhi : 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर 1 जुलाई, 2025 से ईंधन प्रतिबंध लागू हो गया है. दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे और स्पीकर भी लगाए गए हैं. ईएलवी के मालिकों को चालान भी जारी किए जा रहे हैं. दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. यहां पेट्रोल भरवाने पहुंचे एक शख्स ने कहा, “यह प्रशासन द्वारा की गई एक अच्छी पहल है. इससे प्रदूषण खत्म हो जाएगा,” देखें वीडियो.

गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल–डीजल

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के आदेश के अनुरूप एक जुलाई यानी मंगलवार से पूरी दिल्ली के पेट्रोल पंप अब परिचालन मियाद पूरी कर चुके (ईओएल) गाड़ियों को पेट्रोल–डीजल नहीं मिलेंगे. इस नियम को सख्ती से लागू करने के लिए परिवहन विभाग ने दिल्ली पुलिस और यातायात कर्मियों के साथ मिलकर रणनीति तैयार की है. पुलिसकर्मी सुबह से ही पेट्रोल पंप में नजर आ रहे हैं.

दिल्ली में 350 पेट्रोल पंपों पर निगरानी

प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली में 350 पेट्रोल पंपों पर निगरानी रखी जा रही है. 1 से 100 नंबर तक के पंपों पर दिल्ली पुलिस और 101 से 159 तक के पंपों पर परिवहन विभाग की 59 टीमें तैनात किए गए हैं. पुराने डीजल (10 साल) और पेट्रोल (15 साल) वाहनों को ईंधन भरने से रोका जा रहा है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे यातायात कर्मी यह सुनिश्चित करेंगे कि वाहन को जब्त कर लिया जाए और परिचालन मियाद पूरी कर चुके वाहन के मालिक का चालान काटा जाए.’’

The post Petrol-Piesel in Delhi : पेट्रोल पंप में नहीं मिल रहा पेट्रोल–डीजल, काटा जा रहा है चालान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top