Hot News

Photos: गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की, देखें तस्वीरें

Amit Shah Visit Danteshwari Temple: अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं. मां दंतेश्वरी की पूजा करने के बाद उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव के तहत आयोजित होने वाले पारंपरिक आयोजन ‘मुरिया दरबार’ में भी भाग लिया. मुरिया दरबार में शाह पुजारियों और आदिवासी समुदाय के नेताओं से बातचीत भी की. लगभग 75 दिनों तक आयोजित विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में अश्विन शुक्ल 12 को मुरिया दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के पुजारी, मांझी-चालकी और गणमान्य नागरिक शामिल होते हैं. मुरिया दरबार में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बीच आवश्यक विषयों को लेकर चर्चा होती है.

Amit-Shah-at-Muria-Darbar
मुरिया दरबार में लोगों से बात करते अमित शाह

इस दौरान कई मंत्री और विधायक भी मौजूद थे

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, स्त्री एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक आशाराम नेताम सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे.

Amit-Shah-Visit-Danteshwari-Temple
दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने जाते अमित शाह

The post Photos: गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की, देखें तस्वीरें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top