जम्मू के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए सेना के हवलदार संतोष यादव का राजकीय सम्मान के साथ आज गुरुवार को अंतिम संस्कार होगा. उनके पार्थिव शरीर को बुधवार की देर शाम को पटना एयरपोर्ट लाया गया. जहां उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. बिहार के दोनों डिप्टी सीएम, नेता प्रतिपक्ष और अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. दानापुर रेजिमेंट की सैन्य टुकड़ने ने उन्हें बंदूक उलटकर सलामी दी.
पटना एयरपोर्ट पर दी गयी श्रद्धांजलि
जम्मू के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए सेना के हवलदार संतोष यादव के पार्थिव शरीर को जब बुधवार को पटना एयरपोर्ट लाया गया तो उन्हें एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दी गयी. इंडिगो की फ्लाइट से शाम 7.30 बजे उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया. स्टेट हैंगर में दानापुर रेजिमेंट की सैन्य टुकड़ी ने उन्हें बंदूक उलटकर अंतिम सलामी दी. सेना की बैंड ने विदाई धुन भी बजाया.
ALSO READ: शहीद का था सपना, बेटी बने दारोगा… पप्पू यादव ने कहा- पिता की तरह करेंगे मदद, पूरा होगा वो ख्वाब
आज शाम पटना हवाईअड्डे पर भागलपुर जिले के हिंदुस्तानीय सेना के अमर शहीद जवान श्री संतोष यादव जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
बिहार के लाल वीर शहीद संतोष यादव जी ने जिस अदम्य साहस, अतुलनीय वीरता और अद्वितीय जाँबाज़ी के साथ दुश्मन को खदेड़ते हुए देश की… pic.twitter.com/7RTOvltf3B
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 21, 2025
डिप्टी सीएम, तेजस्वी और गिरिराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि
पटना एयरपोर्ट पर शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा तो बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत अन्य नेता भी वहां मौजूद रहे और शहीद को श्रद्धांजलि दी.
देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए बिहार के लाल शहीद संतोष कुमार जी का पटना एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद मा. उपमुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी, मा. उपमुख्यमंत्री श्री @VijayKrSinhaBih जी एवं मा. केंद्रीय मंत्री श्री @girirajsinghbjp जी ने पुष्पार्चन कर उन्हें… pic.twitter.com/f9qCjvHpQn
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) May 21, 2025
सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक
जवान संतोष की शहादत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनके बलिदान को पूरा देश याद रखेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के निकटतम आश्रित को राज्य प्रशासन की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जाएगी. पुलिस सम्मान के साथ शहीद को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

The post Photos: पटना में शहीद संतोष यादव को दी गयी श्रद्धांजलि, भागलपुर में पुलिस सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार appeared first on Naya Vichar.

