Hot News

PHOTOS: भारत ने पाकिस्तान से लिया पहलगाम हमले का बदला, रांची में जमकर हुई आतिशबाजी

Ranchi Celebrates Operation Sindoor: हिंदुस्तान ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का पाकिस्तान से बदला ले लिया है. हिंदुस्तानीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर उसके आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया. सेना के इस शौर्य का पूरा देश जश्न मना रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में भी मां-बेटियों का सिंदूर छीनने वालों के खिलाफ चलाये गये ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मना.

operation sindoor celebration in jharkhand
Photos: हिंदुस्तान ने पाकिस्तान से लिया पहलगाम हमले का बदला, रांची में जमकर हुई आतिशबाजी 5

इस अवसर पर हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि बहनों की सिंदूर का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लिया है. इस खुशी में संजय जायसवाल और उनके समर्थकों ने रातू रोड के गैलेक्सिया मॉल के पास मिठाइयां बांटकर खुशियां मनायी गयी.

operation sindoor celebration in Ranchi jharkhand news
तिरंगा लहराकर और हिंदुस्तान माता की जय के नारे लगाकर सेना के शौर्य का रांची में मना जश्न. फोटो : राज कौशिक

भाजपा समर्थकों ने यहां तिरंगा लहराया और जमकर आतिशबाजी की. संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं. कहा कि आतंकवादियों ने कायराना हरकत की थी. हमारी मां-बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था.

operation sindoor celebration in Ranchi jharkhand news today
रातू रोड में जमकर हुई आतिशबाजी. फोटो : नया विचार

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से उन बहनों को तो न्याय मिला ही है, जिन्होंने अपनों को खोया था. समूचे हिंदुस्तान के लोगों को भी इस बात का संतोष है कि हिंदुस्तान ने कायर आतंकवादियों को उसके घर में घुसकर सबक सिखाया है.

operation sindoor celebration in Ranchi jharkhand latest news today
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले की खुशी में रांची में मने जश्न की तस्वीरें. फोटो : राज कौशिक

संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि हमारे देश के वीर सैनिक दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं. प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वह करते हैं. रातू रोड पर मने इस जश्न में ललित नारायण ओझा, शुभम कुमार जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, सुजीत वर्मा, ललन सिंह, राजू शर्मा, कुंदन कुमार, सुरेंद्र चौधरी, दिनेश कुमार और रिंकू कुमार सहित भारी संख्या में आम लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

कौन है चूल्हा-चौका करने वाली अपर्णा देवी, जिसके खाते से 6 माह में हुआ 2.5 करोड़ का लेन-देन, जानें पूरा मामला

Good News: झारखंड में गैर मजरुआ खास जमीन की खरीद-बिक्री से रोक हटी

वीडियो कॉल पर बहन से बोला- मेरे बेटे-बेटी मुझे बुला रहे हैं और जेल में लगा ली फांसी, ताजा हुई ट्रिपल मर्डर की यादें

Operation Sindoor: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सेना के हमले पर झारखंड ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

The post PHOTOS: हिंदुस्तान ने पाकिस्तान से लिया पहलगाम हमले का बदला, रांची में जमकर हुई आतिशबाजी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top