Hot News

Photos: ये है पटना का नया एलिवेटेड रोड, अब 10 मिनट में 10KM की दूरी होगी तय

बिहार में कई सड़क प्राजेक्ट पर इन दिनों काम हो रहे हैं. एक दर्जन सड़क प्रोजेक्ट इस साल पूरा हो जाएगा. जिसके बाद इन सड़कों पर गाड़ियां दौड़ेंगी. मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का काम भी लगभग पूरा होने वाला है. इस सड़क प्रोजेक्ट के पूरा होने की उम्मीद लोगों को बेसब्री से है. इस सड़क के बनने से एकतरफ जहां पटना के लोगों को बाहर निकलने में भी जाम से सामना नहीं होगा तो वहीं गया का सफर आसान होगा.

मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड जल्द बनकर तैयार होगा

मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का काम जल्द पूरा करने का निर्देश खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है. वो इस सड़क निर्माण का जायजा लेने भी पहुंच चुके हैं.

ALSO READ: Bihar Weather: बिहार में कल से 5 दिन आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम, इन 6 जिलों में ओले भी गिरने के आसार…

10 मिनट में 10 किलोमीटर की दूरी

इस सड़क के बन जाने से 10 किलोमीटर की दूरी महज 10 मिनट के अंदर पूरी हो जाएगी.

46bd565b 1c4b 4155 87b4 f8f23301dabf 1
मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड

क्या है ताजा अपडेट

मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड में भूपतिपुर के पास रैंप बन रहा है. इसका करीब 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. स्लैब कास्टिंग के साथ गार्डर लांचिंग हो रहा है. उम्मीद है कि रैंप का काम भी अगले महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा.

पटना के लोगों को होगा विशेष फायदा

सिपारा से महुली के बीच करीब 10 किलोमीटर की दूरी इस सड़क से बेहद कम समय में तय होगी. इस सड़क के बन जाने से पटना दक्षिण में रहने वाले लोगों को विशेष फायदा मिलेगा.

edd24746 421e 4022 a1e8 3eda12f8b1c2
मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड

गया आने-जाने में भी होगी सहूलियत

पटना से बाहर निकलने में अभी जो चैलेंज आते हैं उससे भी मुक्ति मिलेगी. जाम की समस्या दूर होने के साथ ही गया आने-जाने में सहूलियत होगी.

WhatsApp Image 2025 03 28 at 10.01.02 AM 2
मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड

The post Photos: ये है पटना का नया एलिवेटेड रोड, अब 10 मिनट में 10KM की दूरी होगी तय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top