Hot News

PHOTOS: रामनवमी पर हनुमान की शरण में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन

Hemant Soren Ram Navami Puja| झारखंड में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. सड़कों पर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है. राज्य की प्रमुख शहरों में रामनवमी का जुलूस निकाला जा रहा है.

ram navami hemant soren hanuman temple ranchi
पूजा करने के बाद भगवान हनुमान को नमन करते झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ राजधानी रांची के मंदिर में रामनवमी की पूजा की. उन्होंने रांची के निवारणपुर स्थित प्रसिद्ध राम जानकी तपोवर मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

ram navami hemant soren kalpana soren
हनुमान मंदिर में पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ सीएम हेमंत सोरेन.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झारखंड के लोगों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं. हेमंत सोरेन ने राज्य की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ram navami hemant soren kalpana murmu soren
रामनवमी पर पजा-अर्चना करते हेमंत सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन.

हेमंत सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन ने लोगों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के इस पावन अवसर पर आस्था के समागम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. भगवान श्रीराम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है.

ram navami hemant soren
रामनवमी के अवसर पर बजरंगबली की पूजा करते हेमंत सोरेन.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूरी श्रद्धा, भक्ति, उत्साह, उमंग और खुशी के साथ हम रामनवमी महापर्व मना रहे हैं. यह भगवान श्रीराम के प्रति हमारी असीम श्रद्धा एवं आस्था का परिचायक है.

ram navami hemant soren kalpana hanuman temple ranchi
मंदिर में पूजा करते हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन.

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु तपोवन मंदिर में श्रीराम -नकी की पूजा करते हैं. हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें, रामनवमी महापर्व यही संदेश देता है.

ram navami hemant soren kalpana hanuman mandir
श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में महंत की मौजूदगी में हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ की पूजा.

श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत ओमप्रकाश शरण और सदस्य प्रणय कुमार, केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव, श्रीराम-जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट तथा श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के कई अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

6 अप्रैल को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, यहां चेक कर लें

खुशसमाचारी! रांची से राजस्थान के लिए समर स्पेशल ट्रेन, यहां चेक करें टाइम-टेबल और रूट

वक्फ बिल पर झारखंड में हंगामा है क्यों बरपा? एक-दूसरे पर तीर चला रहे कांग्रेस, भाजपा के नेता

ये है झारखंड का ‘सर्वाधिक नक्सल प्रभावित’ जिला, नक्सलवाद के खात्मे की ये है विशेष रणनीति

The post PHOTOS: रामनवमी पर हनुमान की शरण में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top