Pizza Sandwich Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ हल्का खाने का दिल करता है. ऐसे में आपने सैंडविच तो जरूर खाया होगा. एक बार आप पिज्जा सैंडविच भी खाकर देखें. इसे बनाना बहुत ही आसान है. अगर आपको हल्की भूख लगी हो या फिर शाम के वक्त अचानक घर पर मेहमान आ जाएं तो भी आप इस पिज्जा सैंडविच को फटाफट बनाकर खिला सकते हैं. जहां तक बच्चों की बात है तो उन्हें भी यह खूब पसंद आएगा. आइए इसकी रेसिपी बताते हैं.
पिज्जा सैंडविच बनाने की सामग्री
- ब्रेड – 2 स्लाइस
- पिज्जा सॉस – 4 टी स्पून
- टमाटर – 4 स्लाइस
- ऑलिव – 6 टुकड़े
- हालापीनोन – 4 टुकड़े
- प्याज – कुछ स्लाइस
- चिली फ्लेक्स – ¼ टी स्पून
- हर्ब्स का मिश्रण – ¼ टी स्पून
- मोज़रेला चीज़ (कद्दूकस) – मुट्ठीभर
- बटर – 1 टी स्पून
यह भी पढ़ें: Mayonnaise Sandwich Recipe: शिशु की आनाकानी होगी बंद, ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं मेयोनीज सैंडविच
पिज्जा सैंडविच बनाने की विधि
- इसे बनाने के लिए पहले एक ब्रेड पर 2 टीस्पून पिज्जा सॉस लगा लें.
- इस पर 4 स्लाइस टमाटर, 4 टुकड़े हालापीनो, 6 टुकड़े ऑलिव, कुछ प्याज की स्लाइस, ¼ टीस्पून चिली फ्लेक्स और ¼ टीस्पून हर्ब्स के मिश्रण को डाल दें.
- फिर आप इसके ऊपर मोजरेला चीज डालें.
- इसके बाद आप एक दूसरा ब्रेड स्लाइस लें और उस पर 2 चम्मच पिज्जा सॉस लगा लें.
- इस ब्रेड को पिज्जा सॉस की तरफ से टॉपिंग किए ब्रेड पर रखकर हल्का दबा दें.
- फिर इस सैंडविच को बटर के साथ दोनों तरफ से सेक लें.
- अंत में इस ब्रेड को दो टुकड़ों में काट लें और सर्व कर दें.
यह भी पढ़ें: Spring Onion Sandwich: सर्दियों में बनाएं टेस्टी स्प्रिंग अनियन सैंडविच, खूब चाव से खाएंगे शिशु
यह भी पढ़ें: Sandwich Paratha Recipe: सुपरहिट सैंडविच पराठा खाकर शिशु भी कहेंगे थैंक यू, ब्रेकफास्ट के लिए नोट करें रेसिपी
यह भी पढ़ें: Bombay Sandwich Recipe: ठंडी सुबह को एनर्जी भर देगा गरमा गरम स्वादिष्ट बॉम्बे सैंडविच
The post Pizza Sandwich Recipe: हल्की भूख के लिए ट्राई करें पिज्जा सैंडविच, फटाफट नोट करें रेसिपी appeared first on Naya Vichar.