Hot News

PK ने राहुल-तेजस्वी की यात्रा पर कसा तंज, बोले – इन फालतू की यात्राओं से बिहार को कोई लेना-देना नहीं है

नया विचार न्यूज़ सीवान। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के क्रम में आज सीवान में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। महाराजगंज के भगवानपुर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा पर तंज भरा हमला किया।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में इस तरह की फालतू की यात्राओं का कोई फायदा नहीं है। बिहार को रोजगार देने वाली यात्रा चाहिए। पलायन खत्म करने का रास्ता दिखाने वाली यात्रा चाहिए। यहां मोदीजी आकर कांग्रेस को गाली देंगे, कांग्रेस वाले मोदीजी को गाली देंगे। लेकिन बिहार का युवा यह सुनना चाहता है कि यहां फैक्ट्री कब लगेगी, रोजगार कब मिलेगा। पलायन कब बंद होगा। लोग यहां भ्रष्टाचार से परेशान हैं और मोदी, राहुल, तेजस्वी आपस में लड़ रहे हैं। बिहार के लोग उनको सुनना नहीं चाहते हैं।

वहीं एक सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज में गांधी की विचारधारा के अलावा किसी की मान्यता नहीं है। पार्टी के झंडे पर गांधी और आंबेडकर हैं। हमलोगों की विचारधारा के आधार पर भाजपा से लड़ाई है। हम चाहते हैं कि गांधी और आंबेडकर को मानने वाले लोग मुसलमानों के साथ मिलकर ऐसा नेतृत्वक और सामाजिक गठजोड़ बनायें कि भाजपा को हरा सकें।

प्रशांत किशोर ने सीवान की जनता से किया बड़ा वादा, कहा-दिसंबर 2025 से बुजुर्गों को 2000 रुपये मासिक पेंशन, बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार मिलने लगेगा.

इससे पहले प्रशांत किशोर ने सीवान के महाराजगंज में जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और स्त्री को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक प्रशासनी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस प्रशासन भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके।

इसके अलावा प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद सीवान के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top