PM Modi goes on lion safari at Gir Wildlife Sanctuary: सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जूनागढ़ जिले स्थित गिर नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ सेंचुरी में ‘शेर सफारी’ का आनंद लिया. यह सफारी वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे के अवसर पर आयोजित की गई थी, जिसमें पीएम मोदी ने अपनी कैमरे के साथ वन्यजीवों की खूबसूरत तस्वीरें खींचीं. प्रधानमंत्री ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा, “आज सुबह, वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे के मौके पर मैंने गिर में सफारी पर जाने का आनंद लिया. गिर, जो हम सभी जानते हैं, एशियाई शेरों का घर है.”
इस सफारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेरों और शेरनियों की मनमोहक सुंदरता को कैमरे में कैद किया. गिर वाइल्डलाइफ सेंचुरी एशियाई शेरों का बड़ा अभयारण्य है और इसे दुनियाभर में शेर सफारी के लिए प्रसिद्ध माना जाता है. पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में शेर और शेरनियों की तस्वीरें शेयर की और लिखा, “गिर में शेर और शेरनी. आज सुबह मैंने कुछ फोटोग्राफी करने की कोशिश की.”
यह भी पढ़ें.. Photo: तेंदुए और शेर के साथ दिखा पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, आप भी उठाएं लुत्फ
There were other instances too.
A lioness was hit by a vehicle with severe spinal injuries. She was getting proper care.
A leopard cub abandoned by her family got a new lease of life, with proper nutritional care.
I compliment the team at Vantara for the care given to… pic.twitter.com/rUYE1R0yuE
— Narendra Modi (@narendramodi) March 4, 2025
आप भी ले सकते हैं सेल्फ़ी
यह क्षेत्र वाइल्डलाइफ प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है, जहां वे शेरों और अन्य जंगली जानवरों की हलचल को नजदीक से देख सकते हैं। गिर वाइल्डलाइफ सेंचुरी में शेर सफारी के दौरान, शेरों के साथ सेल्फी लेने का एक खास तरीका है, क्योंकि यहां पिंजरे और ग्लास संरचनाएं बनी होती हैं, जिनके जरिए आप इन शानदार जानवरों के साथ सुरक्षित रूप से सेल्फी ले सकते हैं.
नया विचार की प्रीमियम स्टोरी पढ़ें: Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त
यह भी पढ़ें.. यूपी विधानसभा में किसने मारी पान की पिचकारी? Video देखकर भड़के स्पीकर
The post PM मोदी की तरह आप भी ले सकते हैं जानवरों के साथ सेल्फ़ी, जानें कैसे मिलेगा ऐसा मौका appeared first on Naya Vichar.

