Hot News

Point Nemo: पृथ्वी की इकलौती जगह, जहां जमीन से ज्यादा पास है अंतरिक्ष

Table of Contents

Point Nemo: पृथ्वी पर एक ऐसी सूनसान जगह है, जहां न तो कोई इंसान है, न ही कोई जीव-जंतु और पेड़ पौधे. पृथ्वी की इस इकलौती जगह को पॉइंट नीमो कहा जाता है. यहां से सबसे नजदीकी इंसानी बस्ती 2688 किलोमीटर दूर है. अब तक यहां 250 से ज्यादा एयरक्राफ्ट और सेटेलाइट को दफनाया जा चुका है. इस जगह पर किसी भी देश का अधिकार नहीं है.

क्या है पॉइंट नीमो

पॉइंट नीमो (Point Nemo) प्रशांत महासागर के बीच में स्थित एक जगह का नाम है. इसकी खोज खोज एक इंजीनियर हर्वोज लुकाटेल (Hrvoje Lukatela) ने वर्ष 1992 में की थी. यह जगह दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच स्थित है. पॉइंट नीमो के सबसे निकटम जमीन उत्तर में ड्यूसी द्वीप है. जो लगभग 2688 किलोमीटर दूर है. पोषक तत्व न होने के कारण एक तरह इसे जैविक रेगिस्तान भी कहा जाता है.

अंतरिक्ष यानों का कब्रिस्तान

इस जगह को अंतरिक्ष यानों, सेटेलाइट के कब्रिस्तान के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. क्योंकि यहां हजारों किलोमीटर कोई इंसान या इंसानी बस्ती नहीं है. इससे इन सबका मलबा इंसानों या बस्ती को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है. माना जा रहा है कि अंतरिक्ष स्टेशन को भी यहीं अंतिम विश्राम दिया जाएगा.

रहस्मयी आवाजें करती है भयभीत

पॉइंट नीमो के बारे में ये प्रचारित है कि यहां रहस्यमीय आवाजे आती हैं. समुद्र विज्ञानियों ने सर्वे के दौरान ऐसी आवाजें सुनी हैं. जो ब्लू व्हेल की तरह ही आवाज करती हैं. कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि ये रहस्यमयी आवाजें बर्फ के पहाड़ टूटने की हैं. जिसे किसी ने देखा नहीं है.

The post Point Nemo: पृथ्वी की इकलौती जगह, जहां जमीन से ज्यादा पास है अंतरिक्ष appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top