Hot News

Police Action: बिहार में डॉक्टर को पीटने के मामले में एक्शन, तीन महिलाएं गिरफ्तार

Police Action: गयाजी. बिहार के गयाजी में एक डॉक्टर को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है. फतेहपुर में ग्रामीण चिकित्सक को पेड़ से बांधकर पिटाई किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. इसमें दस लोगों को नामजद किया गया है. तीन नामजद स्त्रीओं को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित ग्रामीण चिकित्सक जितेंद्र यादव के फर्द बयान पर गुरगुपा थाना में एफआईआर दर्ज हुई है. पीड़ित का मगध मेडिकल में इलाज चल रहा है. गुरगुपा के हाराकुरहा गांव में मंगलवार को चिकित्सक के साथ यह घटना हुई थी.

तीन नामजद स्त्री गिरफ्तार

बताया गया है कि पीड़ित ग्रामीण चिकित्सक का मेडिकल थाने की पुलिस ने मगध मेडिकल अस्पताल में पहुंच कर वहां इलाजरत पीड़ित ग्रामीण चिकित्सक जितेंद्र यादव से फर्द बयान लिया है. नामजद आरोपितों में स्त्रीओं का नाम भी शामिल है. एफआईआर के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ वजीरगंज सुनील कुमार पांडेय ने फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, गुरगुपा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार के साथ छापेमारी की. इस दौरान खुशबूदेवी, बसंती देवी और पुतुल देवी को गिरफ्तार किया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

हाराकुरहा गांव में की गई थी पिटाई

गुरगुपा थाना क्षेत्र के हाराकुरहा गांव में मंगलवार को ग्रामीण चिकित्सक जितेंद्र यादव को पेड़ से बांधकर कुछ ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी थी. इस पिटाई में ग्रामीण चिकित्सक लहूलुहान हो गया था. एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है. पीड़ित के बयान पर गुरगुपा थाने में 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसडीपीओ नेगठित टीम के साथ गांव पहुंच की पेड़ से बांध ग्रामीण चिकित्सक पिटाई मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन

The post Police Action: बिहार में डॉक्टर को पीटने के मामले में एक्शन, तीन स्त्रीएं गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top