Hot News

Priyanka Gandhi Net Worth: दिल्ली में फॉर्म हाउस, पति के पास करोड़ो… कितनी संपत्ति की मालकिन प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi Net Worth: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा फिर एक बार चर्चा में है. रॉबर्ट वाड्रा पर चल रही जांच के समय प्रियंका गांधी उनके साथ नजर आ रही हैं. प्रियंका गांधी की संपत्ति की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है. प्रियंका गांधी की कुल चल संपत्ति 4.24 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि उनके पास करीब 7.74 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं प्रियंका गांधी

चुनावी हलफनामे के मुताबिक प्रियंका ने 1.09 करोड़ रुपये की एक संपत्ति खरीदी है. जिस पर उन्होंने 5.05 करोड़ रुपये का निर्माण कार्य कराया. इसके अलावा उन्हें 2.10 करोड़ रुपये की संपत्ति विरासत में मिली है. उन्होंने अपने ऊपर कुल 15.75 लाख रुपये की देनदारियां भी घोषित की हैं.

पति रॉबर्ट वाड्रा हैं कहीं ज्यादा अमीर

प्रियंका गांधी के मुकाबले उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति कहीं ज्यादा है. वाड्रा के पास कुल 37.91 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास कई बड़ी कंपनियों जैसे इंफोसिस, टाटा पावर, NIIT, उषा मार्टिन और रेल विकास निगम लिमिटेड में निवेश है.

गाड़ी, गहने और कीमती धातुएं भी शामिल

प्रियंका गांधी के पास एक होंडा CRV कार है, जिसकी कीमत 8 लाख रुपये बताई गई है. यह कार उन्हें उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने गिफ्ट की थी. इसके अलावा उनके पास 1.15 करोड़ रुपये का सोना और करीब 29 लाख रुपये की चांदी भी है.

ED ने रॉबर्ट वाड्रा पर फिर कसा शिकंजा

यह केस 1 सितंबर 2018 को तौरू निवासी सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर गुड़गांव के खेरकी दौला थाने में दर्ज किया गया था. इसमें रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी पर आरोप है कि उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की. शिकायत के मुताबिक, फरवरी 2008 में स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने गुड़गांव के शिकोहपुर में 3.5 एकड़ जमीन को 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा और फिर कमर्शियल लाइसेंस मिलने के बाद उसे DLF को 58 करोड़ रुपये में बेच दिया.

The post Priyanka Gandhi Net Worth: दिल्ली में फॉर्म हाउस, पति के पास करोड़ो… कितनी संपत्ति की मालकिन प्रियंका गांधी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top