Hot News

PSL छोड़ आईपीएल में दिखेंगे मुजरबानी, KKR मेंं मुस्तफिजुर की जगह ली एंट्री

Highlights

Blessing Muzarabani in IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है. टीम ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने साथ जोड़ा है. मुजरबानी टीम में मुस्तफिजुर रहमान की जगह लेंगे. मुस्तफिजुर को बीसीसीआई के नियमों के कारण फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था. 6 फुट 8 इंच लंबे मुजरबानी को उनकी शानदार उछाल और स्पोर्ट्स के अहम मौकों पर विकेट निकालने के लिए जाना जाता है.

टी20 विश्व कप में शानदार रिकॉर्ड

मुजरबानी के पास टी20 क्रिकेट का बहुत अच्छा अनुभव मौजूद है. उन्होंने 80 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैचों में गेंदबाजी की है. इस दौरान उन्होंने करीब 21 की औसत से 90 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं. उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 8 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है. हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप 2026 में भी उनका स्पोर्ट्स बहुत शानदार था. इस टूर्नामेंट में वह 13 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे थे. उनकी तेजी केकेआर के बहुत काम आएगी.

PSL छोड़कर IPL में लिया हिस्सा

29 साल के मुजरबानी इस साल आईपीएल में स्पोर्ट्सने वाले जिम्बाब्वे के इकलौते क्रिकेटर हैं. आईपीएल 2026 में स्पोर्ट्सने के लिए उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से अपना नाम वापस ले लिया है. पिछले साल वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम का हिस्सा थे. हालांकि पिछले सीजन में उन्हें आरसीबी की तरफ से एक भी मैच स्पोर्ट्सने का मौका नहीं मिला था. पिछले ही साल आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. अब मुजरबानी मंगलवार को कोलकाता पहुंचेंगे और अपनी नई टीम के साथ अभ्यास शुरू करेंगे.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा पहला मैच

केकेआर की टीम आईपीएल 2026 में अपने सफर की शुरुआत 29 मार्च से करने जा रही है. उनका पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाएगा. मुजरबानी के आने से टीम को एक अच्छे विदेशी तेज गेंदबाज का विकल्प मिल गया है. मुस्तफिजुर रहमान के जाने के बाद टीम को एक ऐसे ही लंबे कद के गेंदबाज की तलाश थी जो अब पूरी हो गई है.

IPL 2026 के लिए केकेआर की टीम

नए बदलाव के बाद केकेआर की पूरी टीम इस प्रकार हो गई है. 

अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, फिन एलेन, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, आकाश दीप, हर्षित राणा, उमरान मलिक और ब्लेसिंग मुजरबानी.

ये भी पढ़ें-

क्या धोनी ने जानबूझकर एस श्रीराम को मारकर हाथ काट दिया था?

मैच में बवाल, गेंद उठाकर देना पड़ा महंगा, रन आउट के बाद आगबबूला हुए सलमान आगा

कुलदीप यादव की हल्दी में जमकर नाचे युजवेंद्र चहल, देखें वीडियो

The post PSL छोड़ आईपीएल में दिखेंगे मुजरबानी, KKR मेंं मुस्तफिजुर की जगह ली एंट्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top