Hot News

Pumpkin Flower Pakoda: चाय के साथ आलू के नहीं, खाएं कद्दू के फूलों के कुरकुरे पकौड़े, जानिए विधि

Pumpkin Flower Pakoda: अक्सर आपने चाय के साथ आलू, प्याज, और पनीर के पकौड़े खाएं होंगे, लेकिन आज इस आर्टिकल में हम एक खास तरह के पकौड़े की बात करने वाले हैं, जो कि पूर्वी हिंदुस्तान में खासतौर पर ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में काफी फेमस है. यह पकौड़ा कद्दू के फूलों से बनता है. यह एक मौसमी रेसिपी है, जो कि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. ऐसे में अगर चाय के साथ कुछ नया ट्राई करना चाह रहे हैं, तो एक बार कद्दू के पकौड़े जरूर ट्राई करें. आइए इसे बनाने की विधि के बारे में जानते हैं. 

कद्दू फूल के पकौड़े बनाने की सामग्री 

  • ताजे कद्दू के फूल – 10-12 
  • बेसन – 1 कप
  • चावल का आटा – 2 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • अजवाइन – आधा चुटकी 
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – घोल बनाने के लिए
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Gud Rasgulla Recipe: चीनी के रसगुल्ले खाते-खाते हो गए है बोर, तो बनाएं गुड़ के रसगुल्ले, जानें विधि 

यह भी पढ़ें: Paneer Manchurian: पार्टी हो या संडे स्पेशल, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट पनीर मंचूरियन 

कद्दू फूल के पकौड़े बनाने की विधि 

  • सबसे पहले कद्दू के फूलों को धोकर सुखा लें, फिर उसके  अंदर का पराग (stamen) निकाल दें. 
  • अब एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालें. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें.
  • फूलों को तैयार हुए घोल में डुबोएं और गरम तेल में एक-एक करके सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. 
  • धीमी आंच पर पकाएं जिससे फूल अंदर से अच्छे से फ्राई हो जाए. 
  • अब गरमा-गरम पकौड़े को हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Arbi Ke Patte Ki Sabji: सेहत के साथ-साथ स्वाद का भी मजा, देसी तरीके से बनाएं अरबी के पत्ते की सब्जी 

The post Pumpkin Flower Pakoda: चाय के साथ आलू के नहीं, खाएं कद्दू के फूलों के कुरकुरे पकौड़े, जानिए विधि appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top