Pune Bridge Collapsed: पुणे में हुए हादसे के बाद साइप्रस दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की. उन्हें प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई. पुणे जिले के इंदौरी के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए. जबकि 6 लोगों को बचाया गया.
#WATCH | Pimpri Chinchwad, Pune | Zone 2 DCP Vishal Gaikwad says, “This was an old dilapidated iron bridge that collapsed around 4 PM. According to the preliminary information, 2 people have died and around 5-7 rescued people have been sent to the hospital… NDRF and local… https://t.co/U9dxdI531g pic.twitter.com/3oFsxplbQh
— ANI (@ANI) June 15, 2025
अमित शाह ने सीएम फडणवीस से बात की और हालात के बारे में अपडेट लिया
पुणे हादसे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “पुणे के तालेगांव में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की दुखद घटना से बहुत दुखी हूं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और जमीनी हालात के बारे में जानकारी ली. पास में तैनात एनडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं, बचाव अभियान में शामिल हुईं और उल्लेखनीय तत्परता से कई लोगों की जान बचाई. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति हार्दिक संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”
In the wake of the mishap in Pune, PM Narendra Modi, who is currently in Cyprus, spoke to Maharashtra CM Devendra Fadnavis. He was briefed on the ongoing efforts to assist those affected.
A bridge collapsed over the Indrayani River near Talegaon, Indori in Pune district. Two… pic.twitter.com/DlHog7h8jb
— ANI (@ANI) June 15, 2025
इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल था पुराना और जर्जर
पुणे हादसे पर जोन 2 के डीसीपी विशाल गायकवाड़ ने बताया, “यह एक पुराना जर्जर लोहे का पुल था जो शाम 4 बजे के आसपास ढह गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 2 लोगों की मौत हो गई है और बचाए गए 5-7 लोगों को अस्पताल भेजा गया है. बचाव अभियान के लिए NDRF और स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है.”
पानी में बह गए कुछ लोग
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पुणे हादसे में छह लोगों को बताया गया है जबकि कुछ लोग बह गये. तालेगांव दाभाडे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना कुंदमाला इलाके में हुई, जहां पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण नदी का बहाव तेज था. उन्होंने बताया कि जब पुल ढहा, तब बारिश नहीं हो रही थी. उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ के बह जाने की आशंका है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पांच से छह लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है.”
घटनास्थल पर काफी भीड़ थी
अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम और अग्निशमन विभाग सहित अन्य विशेष इकाइयों के कर्मी घटनास्थल पर हैं. रविवार होने के कारण घटनास्थल पर काफी भीड़ थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस इलाके में पिकनिक मनाने वालों की काफी भीड़ रहती है.
The post Pune Bridge Collapsed: पुणे हादसे में 2 की मौत, पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने सीएम फडणवीस से की बात appeared first on Naya Vichar.
