Hot News

Punjabi Lassi Recipe: ठंडी-ठंडी ढाबा स्टाइल पंजाबी लस्सी मिनटों में होगी तैयार, जानें कैसे

Punjabi Lassi Recipe: गर्मियों में जब धूप सिर चढ़कर बोलती है तो एक गिलास ठंडी-ठंडी लस्सी पूरे दिन की थकान को मिटा देती है. खासकर जब बात हो पंजाबी स्टाइल लस्सी की तो स्वाद और ताजगी का मेल ही कुछ और होता है. मलाईदार, झागदार और मीठेपन से भरपूर लस्सी हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं ढाबा स्टाइल पंजाबी लस्सी की झटपट रेसिपी जिसे आप सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

सामग्री

  • दही (कढ़ा या ताजे दही) – 1 कप
  • ठंडा पानी – 1/2 कप
  • चीनी – 2 से 3 टेबलस्पून (स्वाद अनुसार)
  • इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • गुलाब जल – 1/2 टीस्पून
  • बर्फ के टुकड़े – 4-5 (अगर ठंडी लस्सी पसंद हो)
  • काजू या पिस्ता (गार्निश के लिए) – 1-2 टेबलस्पून

विधी

  • दही को अच्छे से फेंटें – एक गहरे कटोरे में दही डालें और अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठें न रहें.
  • चीनी और इलायची डालें – अब उसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें. अगर आप मीठी लस्सी पसंद करते हैं तो चीनी और भी बढ़ा सकते हैं.
  • पानी और गुलाब जल मिलाएं – ठंडा पानी डालें और थोड़ा गुलाब जल डालकर इसे और भी खुशबूदार बनाएं.
  • मिक्स करें – अब अच्छी तरह से सारी सामग्री को मिक्स करें और अच्छी तरह से फेंटें ताकि यह हल्की और झागदार हो जाए.
  • बर्फ डालें – बर्फ के टुकड़े डालकर लस्सी को ठंडा करें.
  • गार्निश करें – इसे काजू या पिस्ता से गार्निश करें और ठंडी ठंडी पंजाबी स्टाइल लस्सी सर्व करें.

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

The post Punjabi Lassi Recipe: ठंडी-ठंडी ढाबा स्टाइल पंजाबी लस्सी मिनटों में होगी तैयार, जानें कैसे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top