Hot News

राहुल गांधी आ रहे बिहार, पटना में बिताएंगे 6 घंटे, विधानसभा चुनाव पर कार्यकर्ताओं को देंगे टिप्स

नया विचार पटना– कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को बिहार आ रहे हैं। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर पार्टी के बड़े नेता के स्वागत के लिए खास तैयारी की गयी है। राहुल गांधी एक दिन के दौरे पर बिहार आ रहे हैं जिसमें वे कई कार्यक्रमों में भाग लेने वाले हैं। सियासी हलके में राहुल गांधी के बिहार दौरे को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

पटना में लगभग 6 घंटे रहेंगे। दिल्ली से 12 बजे पटना एयरपोर्ट पर आने के बाद वे सीधे बापू सभागार जाएंगे। यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद करेंगे। बापू सभागार में वे दो घंटे रहेंगे। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सदाकत आश्रम में भी वे करीब दो घंटे रहेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद उनकी यह पहली बिहार यात्रा है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि सदाकत आश्रम में नवनिर्मित इंदिरा भवन का उद्घाटन कर कर्मियों को चाबी सौपेंगे।

राहुल गांधी का बिहार आगमन ऐसे समय मे हो रहा है जब महागठबंधन में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर रस्साकशी चल रही है। कांग्रेस की ओर से आगामी चुनाव को लेकर कम से कम 70 सीटों की मांग की जा रही है। उधर राजद 150 से कम सीट लेने को तैयार नहीं है। लालू यादव की पार्टी आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बयानबाजी भी शुरू हो गयी है। माना जा रहा है कि सदाकत आश्रम में राहुल गांधी जब कार्यकर्ताओं के साथ 2 घंटे बिताएंगे उस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के स्टैंड पर चर्चा होगी। राहुल गांधी अपने नेताओं को चुनाव को लेकर गाइड करेंगे और ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत के लिए टिप्स देंगे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top