Hot News

Raid 2 में अजय देवगन संग काम करने पर वाणी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- स्क्रीन पर अपना बेस्ट…

Raid 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन रेड 2 के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. एक्टर अपने प्रतिष्ठित किरदार अमय पटनायक के रूप वापसी करेंगे. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में मेकर्स की ओर से रिलीज किया गया. जिसमें जबरदस्त एक्शन के साथ ढेर सारा सस्पेंस था. मूवी में जहां रितेश देशमुख विलेन की भूमिका में है, वहीं वाणी कपूर सिंघम एक्टर संग रोमांस करती दिखाई देंगी.

अजय देवगन और रितेश देशमुख संग काम करने पर क्या बोले वाणी कपूर

रेड 2 में अजय देवगन और रितेश देशमुख संग काम करने पर अब वाणी कपूर ने अपनी एक्सपीरियंस शेयर की है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि दोनों पावरहाउस है. उनके साथ काम करना वाकई में एक्साइटमेंट से भरा था. मैं रितेश को एक शक्तिशाली और भ्रष्ट राजनेता के रूप में नेगिटिव भूमिका निभाते हुए देखकर रोमांचित हूं. उनके परफॉर्मेंस में एक तीव्रता है, जो अलग ही एनर्जी आपको देता है. दूसरी ओर, अजय सर कैमरे पर एकदम नैचूरल लगते हैं. उनके पास स्क्रीन पर अपना बेस्ट देने की अविश्वसनीय क्षमता है, वे सहजता से किसी भी सीन को बेमिसाल बना देते हैं.”

अजय संग काम करना सपने का सच होने जैसा

वाणी ने आगे कहा, रितेश और अजय जैसे दमदार कलाकार संग काम करना वाकई में मजेदार था. मैं सालों से उनकी तारीफ करती हूं और उनके साथ काम करना मेरा सपना था, क्योंकि दोनों को देश के सबसे महान कलाकारों में से एक माना जाता है.”

रेड के बारे में

रेड 2 का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है. यह फिल्म गुलशन कुमार और टी-सीरीज की ओर से प्रस्तुत की गई है और यह पैनोरमा स्टूडियो की ओर से निर्मित है. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित रेड 2, 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: 5 वजहें अक्षय कुमार की फिल्म क्यों मचाएगी तहलका, जाट का तोड़ेगी रिकॉर्ड

The post Raid 2 में अजय देवगन संग काम करने पर वाणी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- स्क्रीन पर अपना बेस्ट… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top