Hot News

Raid 2 Release Date: अजय देवगन ने अनाउंस की रेड 2 की रिलीज डेट, छापेमारी करने आ रहे अमय पटनायक

Raid 2 Release Date: साल 2018 में रिलीज हुई रेड बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अब मूवी का सीक्वल यानी रेड 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. मेकर्स की ओर से क्राइम थ्रिलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है. मोस्ट अवेटेड मूवी 1 मई, 2025 को दस्तक देगी. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, अभिषेक पाठक, कृष्ण कुमार और गौरव नंदा ने किया है. इसमें अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश लीड रोल में है.

रेड 2 की रिलीज डेट हुई अनाउंस

नए शहर में नए केस के साथ इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक उर्फ अजय देवगन बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है. अजय देवगन ने रिलीज की जानकारी देते हुए फिल्म का नया पोस्टर जारी किया. जिसमें लिखा, “नया शहर… नई फाइल और अमय पटनायक की एक और नई रेड. #रेड2, 1 मई, 2025 को आपके सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है.” सीक्वल में वाणी कपूर ने इलियाना डिक्रूज की जगह ली है और रितेश देशमुख खलनायक की भूमिका निभा रहे है.

रेड 2 का बदला था रिलीज डेट

रेड 2 को पहले 15 नवंबर, 2024 को रिलीज किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश इसे 21 फरवरी 2025 तक के लिए टाल दिया गया. फिल्म का पहला पार्ट 1980 के दशक में सरदार इंदर सिंह पर आईटी विभाग के अधिकारियों की ओर से की गई छापेमारी को दिखाया गया है. रेड सच्ची कहानी पर आधारित है. इसे 48 करोड़ के बजट में बनाया गया था. बॉक्स ऑफिस में इसने 103 करोड़ रुपये की कमाई की और दुनिया भर में 154 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. यह फिल्म बहुत हिट हुई थी. रेड 2 के अलावा अजय देवगन अपनी ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘दृश्यम 3’ और ‘शैतान 2’ में नजर आने वाले है.

यह भी पढ़ें- Sikandar Villain Sathyaraj Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं सत्यराज, सलमान खान संग करेंगे एक्शन

The post Raid 2 Release Date: अजय देवगन ने अनाउंस की रेड 2 की रिलीज डेट, छापेमारी करने आ रहे अमय पटनायक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top