Vigilance Raid in Bihar: स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने आज (शुक्रवार) सुबह नालंदा जिला के परिवहन अधिकारी अनिल कुमार दास के किराए के मकान पर छापामारी की. जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले से जुड़ी बताई जा रही है. सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच विजिलेंस की दो गाड़ियां बिहारशरीफ स्थित डीटीओ के किराए के फ्लैट पर अचानक पहुंचीं. डीएसपी चंद्र भूषण सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने फ्लैट को अंदर से बंद कर जांच अभियान शुरू किया.
मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं
फिलहाल डीटीओ अनिल कुमार दास के घर पर छापामारी जारी है. इस वजह से मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है. विजिलेंस टीम के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं. बता दें, अनिल कुमार दास मूल रूप से जमुई जिले के रहने वाले हैं.
समाचार अपडेट की जा रही है…
The post Raid in Bihar: सुबह-सुबह DTO के घर विजिलेंस टीम की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला appeared first on Naya Vichar.