Hot News

Railway news from Samastipur:डीएमयू रद्द व अमृतसर एक्सप्रेस वाया समस्तीपुर होकर चलेगी,ऑटोमेटिक ब्लॉक सिंगनलिंग का कार्य तीव्र गति से जारी

Railway news from Samastipur:समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिंगनलिंग का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है. चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक कुल 127 रूट किमी ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली का कार्य पूर्ण किया जा चुका है. इसे आगे बढ़ाते हुए बरौनी और बछवाड़ा के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिंगनलिंग के कमीशनिंग के लिए 26 से 28 जनवरी तक प्री-एनआई व 29 जनवरी को एनआई किये जाने के मद्देनजर ट्रेनों का परिचालन बदलाव किया गया है. जानकारी के अनुसार बरौनी एवं समस्तीपुर से 26 से 29 जनवरी तक खुलने वाली 75239/75240 बरौनी-समस्तीपुर-बरौनी डीएमयू का परिचालन रद्द होगा. वहीं एसएमवीबी से 26 जनवरी को खुलने वाली 22352 एसएमवीबी-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दानापुर-पटना-मोकामा-बेगूसराय के रास्ते चलायी जायेगी. लोकमान्य तिलक से 25 जनवरी को खुलने वाली 12519 लोकमान्य तिलक-अगरतला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दानापुर-पटना-मोकामा-बेगूसराय के रास्ते चलायी जायेगी. न्यू तिनसुकिया से 27 जनवरी को खुलने वाली 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर- हाजीपुर के रास्ते चलायी जायेगी. कटिहार से 26 से 29 जनवरी तक खुलने वाली 63307 कटिहार-समस्तीपुर पैसेंजर परिवर्तित मार्ग खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर के रास्ते चलायी जायेगी. समस्तीपुर से 26 से 29 जनवरी तक खुलने वाली 63308 समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-नरहन-खगड़िया के रास्ते चलायी जायेगी.

आंशिक समापन, प्रारंभ

बरौनी से 26 से 29 जनवरी तक खुलने वाली 63283 बरौनी-पटना मेमू का आंशिक प्रारंभ विद्यापतिधाम स्टेशन से किया जायेगा. पटना से 26 से 29 जनवरी तक खुलने वाली 63284 पटना-बरौनी मेमू का आंशिक समापन विद्यापतिधाम स्टेशन पर ही किया जायेगा. पटना से 26 से 29 जनवरी तक खुलने वाली 63305 कटिहार-सोनपुर मेमू का आंशिक समापन बेगूसराय स्टेशन पर ही किया जायेगा. बलिया से 26 से 28 जनवरी तक खुलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस बलिया से 50 मिनट व 29 जनवरी को 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी. किशनगंज से 27 जनवरी को खुलने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस किशनगंज से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी.

नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें

ग्वालियर से 27 एवं 28 जनवरी को खुलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी. नई दिल्ली से 28 जनवरी को खुलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी. डिब्रूगढ़ से 28 जनवरी को खुलने वाली 15909 डिब्रूगढ-लालगढ़ एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी. आनंद विहार से 26 जनवरी को खुलने वाली 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस रास्ते में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी. श्रीमाता वैष्णो देवी, कटरा से 28 जनवरी को खुलने वाली 15656 एसवीडीके-कामाख्या एक्सप्रेस रास्ते में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी. सहरसा से 29 जनवरी को खुलने वाली 15279 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी. उधना से 25 जनवरी को खुलने वाली 22564 उधना-जयनगर एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Railway news from Samastipur:डीएमयू रद्द व अमृतसर एक्सप्रेस वाया समस्तीपुर होकर चलेगी,ऑटोमेटिक ब्लॉक सिंगनलिंग का कार्य तीव्र गति से जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top