Hot News

Railway RRB NTPC Exam City Slip 2025 OUT: रेलवे आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, यहां देखें

Railway RRB NTPC Exam City Slip 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली NTPC (Non-Technical Popular Categories) परीक्षा 2025 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. RRB ने परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. इस स्लिप के जरिए उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड से पहले यात्रा और अन्य तैयारियों में आसानी हो.

क्या होती है Exam City Slip?

एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जिसमें उम्मीदवार को यह बताया जाता है कि उसकी परीक्षा किस शहर में होगी. यह एडमिट कार्ड नहीं होता, लेकिन इससे उम्मीदवार को यह पता चल जाता है कि उसे परीक्षा के लिए कहां जाना है. इससे यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें- Best College in India: UPSC टाॅपर बनाता है ये काॅलेज, निकले कई IAS-IPS और नेता

ऐसे चेक करें Railway RRB NTPC Exam City Slip 2025 OUT:

  • RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं www.rrbcdg.gov.in या संबंधित रीजन की वेबसाइट पर.
  • “Exam City Slip for RRB NTPC 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालें.
  • आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट भी निकाल लें.

एडमिट कार्ड कब आएगा? (Railway RRB NTPC Exam City Slip 2025 OUT)

एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के कुछ दिन बाद ही एडमिट कार्ड (RRB NTPC Admit Card 2025) जारी किया जाएगा. आमतौर पर परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड होता है.

जरूरी सलाह (Railway RRB NTPC Exam City Slip 2025 OUT)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें और परीक्षा से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें. साथ ही, यात्रा और परीक्षा केंद्र के बारे में स्पष्ट जानकारी जरूर रखें ताकि परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी न हो.

Railway RRB NTPC Exam City Slip 2025 OUT देखने का डायरेक्ट लिंक

The post Railway RRB NTPC Exam City Slip 2025 OUT: रेलवे आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, यहां देखें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top