Hot News

Rain Alert: अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश,  दिल्ली से लेकर झारखंड तक झमाझम, मानसून का दिखेगा रौद्र रूप

Rain Alert: जुलाई महीने के पहले सप्ताह में कई राज्यों में मानसून का रौद्र रूप दिख सकता है. अनुमान है कि इस सप्ताह हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम समेत कई और राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे ओडिशा के हिस्सों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है. एक पूर्वी ट्रफ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक फैला हुआ है. यह ट्रफ गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा में बने निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़ा हुआ है.

पूरे सप्ताह बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस पूरे सप्ताह जम्मू कश्मीर से लेकर केरल और राजस्थान से लेकर पूर्वोत्तर हिंदुस्तान के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिंदुस्तान के कई हिस्सों में अगले 6 से 7 दिनों के दौरान मानसून सक्रिय रह सकता है. अगले कुछ घंटे में मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में 20 सेमी से ज्यादा बारिश होने की संभावना है.

कई राज्यों में जारी है बारिश का दौर

बीते 24 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश हुई. पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, सौराष्ट्र-कच्छ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा पूर्वोत्तर हिंदुस्तान, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.

राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी

दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रभाव के चलते बीते चौबीस घंटे में राजस्थान में कई जगह अति भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार सर्वाधिक बारिश धौलपुर के बाड़ी में 158 मिलीमीटर दर्ज की गई. मौसम विभाग ने राज्य में मंगलवार को कई जगहों पर भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक मंगलवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम, जबकि कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पूर्वी गुजरात और कोंकण व गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर हिंदुस्तान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, ओडिशा, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है. 

The post Rain Alert: अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश,  दिल्ली से लेकर झारखंड तक झमाझम, मानसून का दिखेगा रौद्र रूप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top