Rain And Snowfall: मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया है. आईएमडी के अनुसार श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गांदरबल में शुक्रवार को मध्यम बर्फबारी हुई थी.
कश्मीर में दिखेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग ने कहा है वेस्टर्न डिस्टरबेंस कश्मीर को प्रभावित करेंगे, जिससे अगले कुछ दिनों में बारिश एवं बर्फबारी होने की संभावना है. 19 और 20 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. 21 जनवरी को ऊंचाई वाले अलग-अलग इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है, जिसके बाद 25 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. चिनाब घाटी, पीर-पंजाल पर्वतमाला और दक्षिण कश्मीर के कुछ जिलों में 23 से 24 जनवरी में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है.
शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ.
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे
मौसम विभाग के अनुसार गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ.
The post Rain And Snowfall: बारिश और बर्फबारी की संभावना, कश्मीर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

