Hot News

Raja Raghuvanshi Murder Case: क्या मंगल दोष की वजह से हुई राजा रघुवंशी की हत्या? राजा के पिता ने फिर किया दावा

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मृतक राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने चौकाने वाला दावा किया है. उन्होंने एक बार फिर से मंगल दोष का जिक्र किया है और बेटा राजा की हत्या के पीछे इसे बड़ी वजह बताया. उन्होंने कहा, “अगर सोनम रघुवंशी से सख्ती से पूछताछ की जाए तो मामले के कई तथ्य सामने आएंगे. एक स्त्री अकेले ऐसा नहीं कर सकती. इसमें और भी लोग शामिल होंगे. उसे मंगल दोष था और उसने अपने पति को मारकर किसी और से शादी करने की सोची. मेरा बेटा बहुत मासूम था.”हालांकि मंगल दोष और हत्या के कनेक्शन वाले दावे पर स्थानीय ज्योतिषी धीरज दीक्षित ने इस बात को मनगढ़ंत बताया और कहा कि किसी व्यक्ति के जीवनसाथी के मरने से उसका ‘मंगल दोष’ नहीं मिटता.

राजा के पिता ने की फांसी की मांग

राजा रघुवंशी की मौत से शोक में डूबे उनके पिता अशोक रघुवंशी ने कहा, ‘‘मेरा बेटा तड़प-तड़प कर मरा है। उसकी हत्या के सभी दोषियों को फांसी की सजा मिलनी ही चाहिए ताकि एक नजीर पेश हो और आइंदा किसी माता-पिता को उनका बेटा इस तरह ना खोना पड़े.’’ वह यह कहते हुए भावुक हो जाते हैं कि हनीमून मनाने मेघालय गया उनका बेटा ताबूत में घर लौटा. उन्होंने कहा, ‘‘जघन्य तरीके से हत्या के कारण मेरे बेटे का पार्थिव शरीर क्षत-विक्षत था. मैं हृदय का मरीज हूं. इसलिए मेरे स्वास्थ्य की चिंता करते हुए मेरे परिवार के लोगों ने ताबूत खोलकर मुझे अपने बेटे के अंतिम दर्शन करने से रोक दिया.’’

पत्नी सोनम ने भाड़े के हत्यारों से कराई राजा की हत्या

मेघालय पुलिस के मुताबिक पूर्वोत्तर के इस सूबे में हनीमून मनाने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में उनकी पत्नी सोनम (25) कथित रूप से शामिल थी जिसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) की मदद से वहां भाड़े के तीन हत्यारे बुलाए थे. अधिकारियों ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने रविवार देर रात आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि कुशवाह समेत चार आरोपियों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया.

The post Raja Raghuvanshi Murder Case: क्या मंगल दोष की वजह से हुई राजा रघुवंशी की हत्या? राजा के पिता ने फिर किया दावा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top