Hot News

Rajasthan Accident: राजस्थान में बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने आए 8 लोगों की डूबकर मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान में बड़ा हादसा हुआ है. टोंक जिले में आठ युवकों की बनास नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना को लेकर टोंक के जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि जयपुर से 11 युवक पिकनिक मनाने टोंक की बनास नदी के पास पहुंचे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया और आठ युवक डूब गए. हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है. हादसे से बचे तीन युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि टोंक के बनास नदी में युवकों की डूबने से हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को त्वरित रूप से रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें.

The post Rajasthan Accident: राजस्थान में बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने आए 8 लोगों की डूबकर मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top