Hot News

Rajasthan Weather : वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से राजस्थान में होगी बारिश, आया अलर्ट

Rajasthan Weather : एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश की संभावना है. गुरुवार के अलावा आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 22 जनवरी को दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है.

इसी तरह कल 23 जनवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी बादलों की गरज, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं इस दौरान राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. विभाग ने बताया कि एक और नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 27-28 जनवरी को राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में सक्रिय होने की संभावना है.

इस बीच बृहस्पतिवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा और कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया. इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करौली में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

The post Rajasthan Weather : वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से राजस्थान में होगी बारिश, आया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top