Hot News

Ram Setu Video : इधर अयोध्या में सूर्य तिलक, उधर राम सेतु के दर्शन

Ram Setu Video : पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो शेयर करते हु उन्होंने लिखा– कुछ समय पहले श्रीलंका से लौटते समय मुझे राम सेतु के दर्शन करने का सौभाग्य मिला. एक दिव्य संयोग की बात है कि यह उसी समय हुआ जब अयोध्या में सूर्य तिलक हो रहा था. दोनों के दर्शन करके धन्य हो गया. प्रभु श्री राम हम सभी को जोड़ने वाली शक्ति हैं. उनकी कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे. आप भी देखें ये वीडियो.

श्रीलंका की यात्रा पूरी कर स्वदेश रवाना हुए प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका की ‘‘अत्यंत सार्थक’’ यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को हिंदुस्तान के लिए रवाना हुए. इस यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के साथ विस्तार से बातचीत की और रक्षा, ऊर्जा व डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए. मोदी थाईलैंड से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे, जहां उन्होंने बिम्सटेक (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल) शिखर सम्मेलन में भाग लिया.

यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: फर्जी डॉक्टर का ‘खूनी स्पोर्ट्स’, कार्डियोलॉजिस्ट बन 7 मरीजों की ले ली जान, मची खलबली

The post Ram Setu Video : इधर अयोध्या में सूर्य तिलक, उधर राम सेतु के दर्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top