Hot News

Ranbir Kapoor and Deepika Padukone: एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को दिया ‘जादू की झप्पी’, वायरल वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

Ranbir Kapoor and Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जब भी एक साथ दिखते हैं, फैंस का दिल जीत ही लेते हैं. हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों स्टार्स की मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को फैंस हमेशा से पसंद करते आए हैं. “ये जवानी है दीवानी” और “तमाशा” जैसी सुपरहिट फिल्मों में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री आज भी लोगों को पसंद है. इस बार एयरपोर्ट पर दोनों की मुलाकात अचानक हुई.

फैंस ने लुटाया प्यार

वीडियो में रणबीर ब्लैक आउटफिट, कैप और सनग्लासेज में काफी डैशिंग लग रहे थे, जबकि दीपिका ने ग्रे को-ऑर्ड सेट में बेहद सिंपल और एलिगेंट लुक को कैरी किया था. जैसे ही रणबीर ने दीपिका को देखा, उन्होंने रुककर उनसे मुलाकात की और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. इसके बाद दोनों एक साथ शटल कार में बैठते नजर आए. सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन पर बाढ़ ला दिया. किसी ने लिखा, “उनकी केमिस्ट्री कभी फीकी नहीं पड़ती,” तो किसी ने कहा, “रणबीर और दीपिका, टाइमलेस मैजिक.”

दीपिका की आने वाली फिल्में

बता दें, दीपिका प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. हाल ही में “कल्कि 2898 एडी” के मेकर्स ने ऑफिशियल जानकारी की कि दीपिका इस फिल्म के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. इसके बाद दीपिका जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ एटली की नई फिल्म “AA22xA6” में नजर आएंगी. साथ ही वह शाहरुख खान के साथ अपनी अगली फिल्म “किंग” की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं.

रणबीर के प्रोजेक्ट्स

वहीं रणबीर कपूर भी बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म “लव एंड वॉर” में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा वह नितेश तिवारी की “रामायण” में भगवान राम के किरदार में भी दिखेंगे.

ये भी पढ़ें: Raveena Tandon ने बेटी राशा थडानी को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘उसमें किसी पुरानी हीरोइन की आत्मा है’

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth Special Bhojpuri Song: ‘चांद के सुरतिया’ ने मचाया धमाल, करवा चौथ से पहले शिल्पी राज का गाना बना सोशल मीडिया सेंसेशन

The post Ranbir Kapoor and Deepika Padukone: एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को दिया ‘जादू की झप्पी’, वायरल वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top