Hot News

Ranchi News : आइआइएम में यूथ फेस्टिवल शुरू, स्टैंड अप कॉमेडियन ने खूब हंसाया

रांची. आइआइएम का पूरा कैंपस शुक्रवार को देर रात तक गुलजार रहा. मौका था यूथ फेस्टिवल रश 10.0 द सोल का. पहले दिन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. पहले दिन की शुरुआत द बिग एड बैंग ऑवर से हुई, जो एक विज्ञापन बनाने से संबंधित प्रतियोगिता थी, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया. इसके बाद वॉलीबॉल मैच हुआ. सारे प्रतिभागी स्पोर्ट्स को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे थे.

कार्यक्रम का उठाया आनंद

स्पोर्ट्स के बाद दिन के दो बजे मनोरंजन कार्यक्रम हुआ. इसमें जाने-माने स्टैंड अप कॉमेडियन कुमार वरुण की कॉमेडी का विद्यार्थियों ने जमकर लुत्फ उठाया. कुमार वरुण ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को खूब हंसाया. वरुण ने समसामयिक नेतृत्वक घटनाओं पर जमकर कटाक्ष किया. उनके तीखे हास्य और प्रासंगिक बातों ने दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया. पहले दिन के भव्य समापन समारोह में शोर बैंड ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसका दर्शकों ने आनंद लिया. उनके ऊर्जावान प्रदर्शन ने दर्शकों को देर रात तक झूमने के लिए मजबूर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Ranchi News : आइआइएम में यूथ फेस्टिवल शुरू, स्टैंड अप कॉमेडियन ने खूब हंसाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top