Hot News

Ranchi News : कनहरी पहाड़ी की जैव विविधता पर होगा काम

रांची (वरीय संवाददाता). हजारीबाग के कनहरी पहाड़ के जैव विविधता के संरक्षण के लिए वन विश्रामागार सभागार में प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह सदस्य सचिव जैव विविधता बोर्ड संजीव कुमार ने बैठक की. कनहरी पहाड़ को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है. बैठक में इस पहाड़ी के आस पास उपलब्ध जैव विविधता का संरक्षण के साथ विकास प्रबंधन योजना पर चर्चा की गयी. इसमें जिला स्तरीय जैव विविधता प्रबंधन समिति, मुखिया, उपमुखिया, संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया. जैव विविधता विरासत स्थल घोषित होने के बाद वहां की जैव विविधता का संरक्षण के लिए जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन होगा. स्थानीय प्रजातियों का पौधरोपण, संरक्षण एवं प्रबंधन समिति का गठन तथा जीवकोपार्जन के लिए रोजगार का सृजन की योजना तैयार होगी. सदस्य सचिव श्री कुमार बताया कि जैव विविधता पंजी जो सभी पंचायत में बनी हुई है उसकी अद्यतन किया जायेगा. तितलियों के लिए बटरफ्लाई गार्डन भी बनाया जा सकता है. जिससे पर्यावरण में विभिन्न प्रकार की फूलों का प्राग कण का संचयन होगा विकास होगा. बैठक में हजारीबाग के आस-पास के करीब 100 लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Ranchi News : कनहरी पहाड़ी की जैव विविधता पर होगा काम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top